Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Auction: इन दो टीमों ने अनुभवी मोहम्मद शमी को खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

IPL 2026 Auction: इन दो टीमों ने अनुभवी मोहम्मद शमी को खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

Mohammed Shami (Photo Source: X)

जैसे-जैसे आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर काफी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। तो वहीं, अब ट्रेड की इन खबरों में नया नाम भारत व सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का जुड़ गया है।

आईपीएल के पिछले सीजन में प्रभाव छोड़ने असफल व इंजरी प्रोन रहे मोहम्मद शमी को एसआरएच मैनेजमेंट रिलीज करने का प्लान बना रहा है। तो वहीं, इस बीच अगर टीम शमी को किसी अन्य आईपीएल टीम से ट्रेड करले, तो उसकी पर्स वैल्यू में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है। साथ ही शमी को ट्रेड करने के लिए दो आईपीएल टीमों ने दिलचस्पी भी दिखाई है।

इन 2 आईपीएल टीमों ने शमी को खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

दूसरी ओर, क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट मोहम्मद शमी को दिल्ली कैपिटल्स या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स में से किसी टीम के साथ ट्रेड करने पर विचार कर रहा है। यह डील कैश या फिर खिलाड़ी की अदला-बदली की जरिए भी हो सकती है।

भले ही शमी ने पिछले सीजन उल्लेखनीय प्रदर्शन ना किया हो, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए हैदराबाद अन्य आईपीएल टीमों से किसी बड़े खिलाड़ी की मांग भी कर सकती है। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल 2026 में वह किसी दूसरी टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

आईपीएल 2025 में शमी के प्रदर्शन पर एक नजर

बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन मोहम्मद शमी का प्रदर्शन काबिलेतारीफ नहीं रहा था। पिछले सीजन शमी ने 56.17 की औसत व 11.23 की इकाॅनमी रेट से कुल 6 विकेट हासिल किए। हालांकि, शमी के आईपीएल व इंटरनेशनल क्रिकेट के अनुभव को देखते हुए वह किसी भी टीम की तेज गेंदबाजी को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं। देखने लायक बात होगी कि आगामी आईपीएल सीजन में शमी किस टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे?

আরো ताजा खबर

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...