Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: 5 टैलेंटेड खिलाड़ी जो पूरे सीजन बेंच पर ही बैठ रह गए

IPL 2026 Top 5 talented players (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 Top 5 talented players (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई, लेकिन दूसरी ओर कुछ ऐसे प्रतिभाशाली और अनुभवी क्रिकेटर भी रहे जिन्हें पूरे सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

इनमें ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी है। इसके बावजूद वे पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे रहे। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें IPL 2026 में मौका नहीं मिला।

5. उमरान मलिक (कोलकाता नाइट राइडर्स)

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की आईपीएल में वापसी को लेकर काफी उत्साह था। अपनी रफ्तार के दम पर उन्होंने पहले ही सीजन में क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा था। हालांकि, चोटों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ।

इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास तेज गेंदबाजों की कमी भी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद उमरान को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। टीम ने कार्तिक त्यागी पर भरोसा जताया, जिन्होंने अपनी सटीक गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया। फिर भी उमरान का पूरे सीजन बाहर रहना कई प्रशंसकों के लिए हैरानी की बात रही।

4. श्रेयस गोपाल (चेन्नई सुपर किंग्स)

कर्नाटक के अनुभवी लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल स्पिनरों में गिने जाते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने 18 विकेट लिए, जबकि रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 48 विकेट हासिल किए।

आईपीएल में 50 से ज्यादा मैच खेलने का अनुभव रखने वाले गोपाल को चेन्नई सुपर किंग्स ने पूरे सीजन एक भी मौका नहीं दिया। उनकी अनुभव और स्पिन गेंदबाजी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें नजरअंदाज किया।

3. मंगेश यादव (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

आरसीबी ने मंगेश यादव को 5.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को भविष्य का स्टार माना जाता है। यश दयाल की अनुपस्थिति के बाद उम्मीद थी कि मंगेश को मौका मिलेगा, लेकिन आरसीबी ने अभिन्नंदन सिंह और रासिख सलाम दर को प्राथमिकता दी। नतीजतन, मंगेश पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहे।

2. गुरनूर बराड़ (गुजरात टाइटंस)

पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 52 विकेट लिए हैं और उन्हें भारत की अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी चुना गया।

इसके बावजूद गुजरात टाइटंस ने उन्हें पूरे सीजन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी। यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि टीम ने गेंदबाजी संयोजन में कई बदलाव किए थे।

1. पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स)

इस सूची में सबसे बड़ा नाम पृथ्वी शॉ का है। भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिने जाने वाले शॉ पिछले कुछ वर्षों में उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक भी मौका नहीं मिला।

टीम को ओपनिंग जोड़ी को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद पृथ्वी शॉ को नजरअंदाज कर अभिषेक पोरेल और साहिल पराख को मौका दिया गया।

IPL 2026 ने जहां कई नए सितारों को जन्म दिया, वहीं इन पांच खिलाड़ियों के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा। अब सभी की नजरें अगले सीजन पर होंगी, जहां ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा साबित करने का एक और मौका तलाशेंगे।

আরো ताजा खबर

‘टी20 में सूर्यकुमार कोहली के बराबर हैं’ आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज ने किया चौंकाने वाला दावा

Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत को इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में है। ताजा मीडिया...

टीम इंडिया की WTC फाइनल की उम्मीद बरकरार, कोच गौतम गंभीर ने जताया भारतीय टीम पर भरोसा

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने को लेकर बड़ा बयान दिया...

‘मुझे कोई हैरानी नहीं है’ – सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने पर मोहम्मद कैफ का बयान

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20आई कप्तानी से हटाए जाने की खबरों पर अपनी राय दी है, जबकि...

5 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG 2026: ‘किसी एक खिलाड़ी का डेब्यू पक्का है’ – एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारतीय...