Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: 3 ऐसे जबरदस्त खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस में ले सकते हैं दीपक चाहर की जगह

Deepak Chahar (Image Credit- Twitter/X)
Deepak Chahar (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस द्वारा ₹9.25 करोड़ में आईपीएल 2025 के ऑक्शन में खरीदा गया था। परंतु चाहर की गेंदबाजी पूरी प्रतियोगिता में साधारण रही, जिसके कारण वे अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे पर खरे नहीं उतरे।

इससे पहले चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ छह साल तक थे, जहाँ उन्होंने सीएसके के साथ तीन बार आईपीएल खिताब जीता। 33 वर्षीय दीपक चाहर ने पिछले सीजन 14 मैच खेले, जिनमें उन्होंने मात्र 11 विकेटें 9.17 की औसत से अपने नाम कीं।

उनकी चोट लगने की आशंका वाला इतिहास उन पर और दबाव डालता है। चाहर को रिलीज करने से मुंबई इंडियंस के पास एक बड़ा बजट खाली हो सकता है, जिससे वे अपनी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए अन्य तेज गेंदबाजी विकल्पों की तलाश कर सकते हैं।

3 ऐसे जबरदस्त गेंदबाज जो ले सकते हैं दीपक चाहर की जगह

3. हर्षल पटेल

Harshal Patel (Image Credit- Twitter/X)
Harshal Patel (Image Credit- Twitter/X)

मुंबई इंडियंस के लिए हर्षल पटेल, जिन्होंने दो बार पर्पल कैप जीती है, वे एक कारगर और महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। 34 वर्षीय तेज गेंदबाज, जिन्हें आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹8 करोड़ में खरीदा था, का सीजन ठीक-ठाक रहा। उन्होंने 13 मैचों में 9.80 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए। खास बात यह है कि इन 16 विकेटों में से आठ विकेट सिर्फ दो मैचों में आए थे।

इसके बावजूद हर्षल का अनुभव और अंतिम ओवर्स में विकेटें झटकने की क्षमता उन्हें बेहद खास बनाती है। हर्षल ने बेंगलुरु और पंजाब दोनों के लिए खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की है, और अपने दल को कई मैचों में एकतरफा जीत दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2. वासुकी कौशिक

Vasuki Koushik (Image Credit- Twitter/X)
Vasuki Koushik (Image Credit- Twitter/X)

कर्नाटक के तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक ने पिछले कई समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। कौशिक ने 95 प्रथम श्रेणी विकेटों के साथ 18.54 का औसत प्राप्त किया है, और वहीं लिस्ट ए तथा टी20 टूर्नामेंटों में भी उनका उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा है। पिछले सीजन में, कौशिक ने सात रणजी ट्रॉफी मैचों में 23 विकेट लिए और विजय हजारे ट्रॉफी तथा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हाल ही में गोवा शिफ्ट हुए कौशिक, अर्जुन तेंदुलकर के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल सकते हैं। उनके अच्छे चल रहे फॉर्म को मद्देनजर रखते हुए मुंबई जरूर उन्हें अपने दल का हिस्सा बनाने की कोशिश करेगी।

1. बेन सियर्स

Ben Sears (Image Credit- Twitter/X)
Ben Sears (Image Credit- Twitter/X)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स ने पिछले कुछ समय से अपनी तेज गति और नियंत्रित गेंदबाजी के चलते कई सुर्खियाँ बटोरी हैं। सियर्स ने 2021 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया और तब से उन्होंने तीनों फॉर्मेट में खेला है। हालाँकि, उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन उनकी घरेलू सफलताओं में एक प्लंकेट शील्ड खिताब और एक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट शामिल है।

पिच से उछाल निकालने और गेंद को स्किड कराने की क्षमता के साथ, सियर्स मुंबई इंडियंस को एक ऐसा वास्तविक गेंदबाज दे सकते हैं जो आईपीएल की परिस्थितियों में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकता है। साथ ही वह वानखेड़े की स्विंग का अच्छा इस्तेमाल कर उपयोगी भी साबित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...