Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ‘हार्दिक को खुद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व ओपनर का मुंबई इंडियंस खेमे पर बोल्ड बयान 

IPL 2026: ‘हार्दिक को खुद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व ओपनर का मुंबई इंडियंस खेमे पर बोल्ड बयान 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। तो वहीं, आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व कप्तान ने कहा कि हार्दिक पांड्या को खुद मुंबई की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और इसे सूर्यकुमार यादव को सौंप देना चाहिए।

गौरतलब है कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने साल 2024 ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था, और रोहित शर्मा की जगह उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले का सोशल मीडिया पर विरोध देखने को मिला। साथ ही जब हार्दिक मुंबई इंडियंस के घरेलू मैचों में टाॅस के समय जाते थे, तो उन्हें ट्रोलिंग के साथ हूटिंग का सामना करना पड़ता था।

साथ ही उस सीजन मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट को आखिरी पायदान पर खत्म किया। इसके अलावा पिछले सीजन टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन वह फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई। इसके बाद बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस बीच श्रीकांत के बयान ने हलचल और तेज कर दी है।

श्रीकांत ने दिया बोल्ड बयान

हाल में ही अपने यूट्यब चैनल के हवाले से श्रीकांत ने कहा- फ्रेंचाइजी मालिकों और टीम प्रबंधन को रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर फिर से एकजुट होना होगा और स्थिति को सुधारना होगा। उन्हें सूर्यकुमार यादव को इस साल कप्तानी सौंपकर देखना चाहिए कि क्या किस्मत बदलती है। वे सूर्यकुमार यादव को कभी भी कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। अभी इसकी घोषणा करने की जरूरत नहीं है।

श्रीकांत ने आगे कहा- यह एक अजीब स्थिति है, क्योंकि हार्दिक ने रोहित और सूर्या की कप्तानी में खेलते हुए भारत को विश्व कप जिताया था। वरना, हार्दिक को खुद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और सूर्या को कप्तानी करने देनी चाहिए। अगर हार्दिक खुद प्रबंधन से यह बात कह दें, तो मामला सुलझ जाएगा। उन्हें कहना चाहिए, ‘सूर्या को कप्तानी करने दीजिए, मैं उनका साथ दूंगा।’ यह समस्या सुलझाने का एक तरीका है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...