Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 से पहले RR फ्रेंचाइजी को मिला नया मालिक, लगभग 15,286 करोड़ रुपये में हुई डील!

Rajasthan Royals (Image credit Twitter - X)
Rajasthan Royals (Image credit Twitter – X)

राजस्थान रॉयल्स (RR) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम की ओनरशिप अब बदलने जा रही है और इसे एक अमेरिकी कंसोर्टियम ने खरीद लिया है। इस कंसोर्टियम का नेतृत्व कल सोमानी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,286 करोड़ रुपये में हुई है। इस ऐतिहासिक सौदे के साथ राजस्थान रॉयल्स IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइज़ी बन गई है।

काल सोमानी कई कंपनियों के फाउंडर हैं और इस डील में उन्हें रॉब वॉल्टन और हैम्प परिवार का भी समर्थन मिला है। हैम्प परिवार डेट्रॉइट लायंस का मालिक है। बताया जा रहा है कि टीम की नई ओनरशिप IPL 2026 के बाद लागू होगी।

सैम करन चोट के कारण बाहर

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। करन को हाल ही में टीम में शामिल किया गया था और उनसे काफी उम्मीदें थीं। करन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका बाहर होना टीम के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है।

दासुन शनाका बने करन के रिप्लेसमेंट

करन की जगह राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के कप्तान और ऑलराउंडर दसुन शनाका को टीम में शामिल किया है। शनाका को 2 करोड़ रुपये में साइन किया गया है।शनाका एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने 6 टेस्ट, 71 वनडे और 131 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3350 से ज्यादा रन बनाए और 86 विकेट भी लिए हैं। वह इससे पहले IPL में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल चुके हैं।

टीम के डायरेक्टर और हेड कोच कुमार संगकारा ने कहा कि सैम करन जैसे खिलाड़ी का बाहर होना निराशाजनक है, लेकिन दासुन शनाका टीम के लिए एक अच्छा विकल्प हैं।

उन्होंने कहा कि शनाका एक बेहतरीन फिनिशर हैं और टीम के संतुलन को बनाए रखने में मदद करेंगे। अब सभी की नजर IPL 2026 पर होगी, जहां नई ओनरशिप और नए खिलाड़ियों के साथ राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन पर खास ध्यान रहेगा।

আরো ताजा खबर

‘मेरे गेंदबाज शांत नहीं, फियरलेस हों’ – Shubman Gill का IPL 2026 से पहले बड़ा संदेश

Shubman Gill IPL 2026 (Image credit Twitter – X) गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने IPL 2026 से पहले अपनी टीम के गेंदबाजों को साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा...

24 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स US$1.6 अरब की भारी-भरकम डील में बिकी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम के मौजूदा शेयरहोल्डर कल सोमानी ने...

SM Trends: 24 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पुष्टि की है कि यश दयाल आईपीएल 2026 के लिए टीम में शामिल नहीं होंगे। आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर, मो...

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद टीम में चोटिल जैक एडवर्ड्स की जगह डेविड पेन शामिल

David Payne (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर...