Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: सीएसके ने जीत के लिए PBKS के सामने रखा 210 रनों का लक्ष्य, 18 वर्षीय आयुष मातरे ने जड़ा तूफानी अर्धशतक 

IPL 2026: सीएसके ने जीत के लिए PBKS के सामने रखा 210 रनों का लक्ष्य, 18 वर्षीय आयुष मातरे ने जड़ा तूफानी अर्धशतक 

Ayush Mhatre (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 7वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने पंजाब के सामने जीत के लिए 210 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके लिए आयुष म्हात्रे ने 73 और शिवम दुबे ने 45* रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

आईपीएल 2026, सीएसके बनाम पीबीकेएस, पहली पारी का हाल

मुकाबले की पहली पारी के बारे में आपको बताएं, तो पंजाब किंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए।

इससे पहले संजू सैमसन (7) एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। तो कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 28 रनों का अच्छा स्टार्ट मिला, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि, टीम के लिए 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे 43 गेंदों में 6 चौके व 5 छक्कों की मदद स 73 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सरफराज खान ने भी 12 गेंदों में 6 चौके व 1 छक्के की मदद से 32 रनों की तेज पारी खेली। तो वहीं, अंत में शिवम दुबे 45* और प्रशांत वीर 6* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो वियकुमार वैशाक को 2 और जेवियर बार्टलेट, मार्को यान्सेन व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या पंजाब सीएसके से मिले इस मजबूत लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर काॅनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट:

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने अपने...

बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी...

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...