Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान राॅयल्स को हाई स्कोरिंग रनचेज में 5 विकेट से दी शिकस्त 

SRH (Image Credit- IPL/RH)

जारी आईपीएल 2026 का 36वां मैच राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने रिकाॅर्ड रनचेज करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 229 रनों का लक्ष्य हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए कमिंस एंड कंपनी ने इस टारगेट को 5 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। बता दें अब यह स्कोर आईपीएल इतिहास में सफलतापूर्वक चेज किया गया, चौथा सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।

आईपीएल 2026, आरआर बनाम एसआरएच मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, सनराइजर्स हैदराबाद ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान राॅयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (103 रन, 37 गेंद) की शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर कुल 228 रन बनाए। साथ ही टीम के लिए विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, तो डोनावन फरेरा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ईशान मलिंगा ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा प्रफुल हिंगे, पैट कमिंस, साकिब हुसैन व नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान राॅयल्स से मिले 229 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

ट्रैविस हेड (6) के जल्दी आउट होने के बाद, अभिषेक शर्मा ने चित-परिचित अंदाज में 29 गेंदों में 57 और ईशान किशन की 31 गेंदों में 74 रनों की तेज पारियों ने, हैदराबाद को रनचेज में आगे कर दिया। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 29 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं, राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जोफ्रा आर्चर व ब्रजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा डोनावन फरेरा को 1 विकेट मिला। साथ ही यह सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल में चेज किया जाने वाला सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।

আরো ताजा खबर

WCPL 2026: किरण नवगिरे, शिखा पांडे समेत ये भारतीय खिलाड़ी खेलेंगी विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग, देखें पूरी लिस्ट

WCPL 2026 (Image Credit- Twitter X) हाल में ही महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए चार टीमों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। बता...

29 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी...

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...