Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिलशान मदुशंका को शामिल किया

sign Dilshan Madushanka (Image credit Twitter - X)
sign Dilshan Madushanka (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स के चोटिल होने के बाद श्रीलंका के लेफ्ट-आर्म पेसर दिलशान मदुशंका को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। मदुशंका को 75 लाख रुपये में टीम में जोड़ा गया है, जिससे SRH को टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नेट्स में लगी चोट, पूरे सीजन से बाहर हुए कार्स

ब्रायडन कार्स को सीजन की शुरुआत से पहले ही बड़ा झटका लगा था। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच से पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते समय अपने दाहिने हाथ में चोटिल हो गए थे। उस समय हेड कोच डेनियल विटोरी को उम्मीद थी कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे, लेकिन चोट गंभीर साबित हुई और उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

दिलशान मदुशंका भले ही आईपीएल में अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने श्रीलंका के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 70 विकेट लिए हैं। इससे पहले वह 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह उस सीजन में नहीं खेल सके थे।

गेंदबाजी यूनिट पर उठ रहे हैं सवाल

इस सीजन में SRH की गेंदबाजी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। कप्तान पैट कमिंस चोट से जूझ रहे हैं, जबकि हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी गेंदबाज निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया।

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने चार-चार विकेट लेकर टीम को 57 रन की बड़ी जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 216/6 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खेली।

फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद पांच मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम अब 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...