
sign Dilshan Madushanka (Image credit Twitter – X)
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स के चोटिल होने के बाद श्रीलंका के लेफ्ट-आर्म पेसर दिलशान मदुशंका को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। मदुशंका को 75 लाख रुपये में टीम में जोड़ा गया है, जिससे SRH को टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नेट्स में लगी चोट, पूरे सीजन से बाहर हुए कार्स
ब्रायडन कार्स को सीजन की शुरुआत से पहले ही बड़ा झटका लगा था। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच से पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते समय अपने दाहिने हाथ में चोटिल हो गए थे। उस समय हेड कोच डेनियल विटोरी को उम्मीद थी कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे, लेकिन चोट गंभीर साबित हुई और उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
दिलशान मदुशंका भले ही आईपीएल में अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने श्रीलंका के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 70 विकेट लिए हैं। इससे पहले वह 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह उस सीजन में नहीं खेल सके थे।
गेंदबाजी यूनिट पर उठ रहे हैं सवाल
इस सीजन में SRH की गेंदबाजी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। कप्तान पैट कमिंस चोट से जूझ रहे हैं, जबकि हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी गेंदबाज निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया।
हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने चार-चार विकेट लेकर टीम को 57 रन की बड़ी जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 216/6 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खेली।
फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद पांच मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम अब 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

