
SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X)
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल की और पाॅइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत किया।
सीएसके के खिलाफ जीत के बाद टीम 6 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 195 रनों का लक्ष्य, चेन्नई के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए सुपर किंग्स सिर्फ 184 रन ही बना पाए।
आईपीएल 2026, सीएसके बनाम एसआरएच मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो सीएसके ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, तेज शुरुआत के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 194 रन ही बना पाई।
हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा और कुल 22 गेंदों में 6 चौके व 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए, तो ट्रैविस हेड ने 23 रन जोड़े।
दूसरी ओर, सीएसके के गेंदबाजों ने पावरप्ले में 75 रन गंवाने के बाद, कमाल की वापसी की। अंशुल कंबोज व जेमी ओवरटन को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा मुकेश चौधरी को 2 और गुर्जपनीत सिंह को 1 विकेट मिला।
इसके बाद सीएसके जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 184 रन ही बना सकी व उसे 10 रनों से नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के बल्लेबाजों को स्टार्ट मिला, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। संजू सैमसन के 7 रनों पर जल्दी आउट होने के बाद, रुतुराज गायकवाड़ ने 19, आयुष मातरे ने 30, मैथ्यू शाॅर्ट ने 34 और सरफराज खान ने 25 रनों की पारी खेली।
तो वहीं, हैदराबाद की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। एहसान मलिंगा को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को 2 और प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन व शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला।
SM Trends: 30 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बना दिया ये रिकाॅर्ड
UP T20 League: धोनी के नक्शेकदम पर चले युवा प्रशांत वीर, मैदान पर लगाया करिश्माई ‘हेलिकॉप्टर शॉट’, देखें वीडियो
Duleep Trophy सेमीफाइनल 2 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजर, साबित हो सकते हैं बडे़ मैच विनर

