Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy सेमीफाइनल 2 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजर, साबित हो सकते हैं बडे़ मैच विनर

Duleep Trophy सेमीफाइनल 2 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजर, साबित हो सकते हैं बडे़ मैच विनर

Duleep Trophy Semi-Final 2 (Image credit Twitter – X)

दलीप ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। दोनों टीमों में कई प्रतिभाशाली और बड़े घरेलू खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

नॉर्थ जोन ने क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन को 52 रनों से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि साउथ जोन पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीम रही है। ऐसे में इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी। आइए जानें इस सेमीफाइनल मुकाबले के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो साबित हो सकते हैं बड़े मैच विनर:

3. अंशुल कंबोज

नॉर्थ जोन के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इस मुकाबले में टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी में टीम के मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों पर 60 रन बनाकर नॉर्थ जोन को 251 रन तक पहुंचाने में मदद की।

गेंदबाजी में भी उन्होंने मैच में तीन विकेट हासिल किए। अंशुल घरेलू क्रिकेट में अलग-अलग फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू भी कर चुके हैं। गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग कराने की क्षमता रखने वाले अंशुल इस टूर्नामेंट में एक बार फिर प्रभाव छोड़कर भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी विकल्पों में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया

Vaibhav Sooryavanshi Witty Safety Warning to Paparazzi Goes Viral (image via X) भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी, वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर...

IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026, 5th T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 5वें...

“भारतीय खेलों के प्रति आपका जुनून प्रेरणादायक” – एशियन गेम्स सम्मान समारोह के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने की पीएम मोदी की तारीफ

VVS Laxman Praises PM Modi After Asian Games felicitation Ceremony (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और बीसीसीआई के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को नई...

16 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. जहानारा आलम संन्यास लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं बांग्लादेश की पूर्व तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपने...