
Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X)
श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में वह न सिर्फ टीम को अच्छे से लीड कर रहे हैं, बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
एक समय था जब अय्यर को शॉर्ट बॉल यानी बाउंसर के खिलाफ कमजोर माना जाता था। विरोधी टीमें इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें परेशान करती थीं। लेकिन अय्यर ने इसे चुनौती के रूप में लिया और अपनी इस कमजोरी पर जमकर काम किया।
उन्होंने बताया कि लोगों की आलोचना ने उन्हें और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अय्यर ने कहा, “लोग कहते थे कि मैं अपनी इस कमजोरी को कभी सुधार नहीं पाऊंगा। यही बात मुझे अंदर से प्रेरित कर गई और मैंने इसे बदलने की ठान ली।
बदला खेलने का अंदाज़
अब अय्यर का खेल पूरी तरह बदल चुका है। पहले जहां वह शॉर्ट बॉल पर सिर्फ सिंगल लेने की कोशिश करते थे, वहीं अब मौका मिलते ही बड़े शॉट लगाने से पीछे नहीं हटते।
उन्होंने साफ कहा कि अगर गेंद उनकी रेंज में होगी, तो वह उसे छक्के के लिए मारेंगे। अय्यर ने अपनी ट्रेनिंग के बारे में भी बताया। वह अपने बचपन के कोच प्रवीण आमरे और कोच अभिषेक नायर के साथ लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने अपनी प्रैक्टिस में भी बदलाव किया है। अब वह सिर्फ थ्रोडाउन पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि असली गेंदबाजों का सामना करते हैं। अय्यर एक सेशन में लगभग 300 गेंदें खेलते हैं, जिससे उन्हें अपने खेल को समझने और सुधारने में मदद मिलती है।
बड़े खिलाड़ियों से ली प्रेरणा
अय्यर ने बताया कि वह एबी डिविलियर्स, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को देखकर सीखते हैं। खासकर उनका बैटिंग रिदम और टाइमिंग उन्हें प्रेरित करती है। पंजाब किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है और टीम ने 7 मैचों में 13 अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि टीम अब तक इस सीजन में अजेय बनी हुई है।
श्रेयस अय्यर की कहानी यह दिखाती है कि अगर कोई खिलाड़ी अपनी कमजोरी को पहचानकर उस पर मेहनत करे, तो वह उसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बना सकता है। उनकी यह मेहनत और आत्मविश्वास ही उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बना रहा है।
‘एशिया कप जिताया, वर्ल्ड कप जिताया, फिर भी हटा दिया’ भारत की टी20 कप्तानी छिनने पर बोले सूर्यकुमार यादव
WCPL 2026: किरण नवगिरे, शिखा पांडे समेत ये भारतीय खिलाड़ी खेलेंगी विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग, देखें पूरी लिस्ट
29 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

