Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter )
KKR vs MI (Image Credit- Twitter )

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने चार विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की, और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को अभी भी जिंदा रखा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 148 रनों का लक्ष्य कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में रहाणे एंड कंपनी ने 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, केकेआर बनाम एमआई मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो होम टीम केकेआर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बनाए। हालांकि, मुंबई के टाॅप ऑर्डर ने आज निराश किया।

रयान रिकेल्टन 6, रोहित शर्मा 15, सूर्यकुमार यादव 15 और तिलक वर्मा सिर्फ 20 रनों का योगदान ही दे पाए। नमन धीर शून्य पर आउट हुए, तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया। लेकिन, अंत में ऑलराउंडर काॅर्बिन बाॅश ने 18 गेंदों में 32* रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

तो वहीं, केकेआर की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन व कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अनुभवी सुनील नारायण ने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद, जब केकेआर एमआई से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबले में फिल एलन (8) और कैमरन ग्रीन (4) के जल्दी आउट होने के बाद लग रहा था कि मुकाबले में मुंबई वापसी करेगी, लेकिन मनीष पांडे (45) और रोवमैन पाॅवेल (40) के बीच चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई, जिसने केकेआर को रनचेज में बनाए रखा।

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में काॅर्बिन बाॅश को 3 विकेट मिले। इसके अलावा दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह व ए गजनफर को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ ODI सीरीज से बाहर

Prasidh Krishna Ruled Out of New Zealand ODIs with Hamstring Injury; Siraj and Nitish Reddy Drafted for India A (image via X) न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज...

राशिद खान ने T20आई क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 29 साल बाद एक बार फिर से इतिहास को दोहराया गया। बता दें अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच जारी सीरीज...

IPL 2027 के लिए MI में उथप्पा, मैक्लेनाघन और कुलकर्णी की हुई वापसी; कोचिंग स्टाफ में हुए बड़े बदलाव!

IPL 2027: Mumbai Indians Unveil Overhauled Coaching Staff as Robin Uthappa and Mitchell McClenaghan Join Kieron Pollard-Led Setup (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई...

चौथे T20 मैच से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ये गेंदबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर 

Lockie Ferguson (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें इंजरी के कारण...