

जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में डीसी ने 40 रनों से जीत हासिल की, और आईपीएल 2026 को 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर फिनिश किया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 204 रनों का लक्ष्य, कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब रहाणे एंड कंपनी इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी के सामने 163 रनों पर ढेर हो गई
आईपीएल 2026, केकेआर बनाम डीसी मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 203 रन बनाए। दिल्ली के लिए सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया, लेकिन अनुभवी विकेटकीपर केएल राहुल ने 30 गेंदों में 5 चौके व 4 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने 22, साहिल पारिख ने 24, कप्तान अक्षर पटेल ने 39 और डेविड मिलर ने 28 रनों का योगदान दिया, तो आशुतोष शर्मा 18* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं, केकेआर की ओर से गेंदबाजी में सौरभ दुबे को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अनूकुल राॅय, सुनील नारायण व वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब केकेआर डीसी से मिले 204 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 18.4 ओवरों में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई। केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 4 चौके व 4 छक्कों की मदद से 63 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो फिन एलन ने 20, मनीष पांडे ने 25 और रोवमैन पाॅवेल ने 29 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

