
KL Rahul (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल 2026 का 14वां मैच आज 8 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने एक रन से जीत हासिल की है, और केएल राहुल की (92 रन, 52 गेंद) की शानदार पारी पर पानी फिर गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 211 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए कैपिटल्स 209 रन ही बना सकी। इस टारगेट का पीछा करते हुए डीसी को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 36 रनों की जरूरत थी।
इस समय क्रीज पर मौजूद डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 3 चौके व 3 छक्कों की मदद से 41* रनों की नाबाद पारी खेलकर, टीम को जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह असफल साबित हुए।
आईपीएल 2026, DC vs GT मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो होम टीम दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गुजरात टाइंटस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। इसके बाद गिल एंड कंपनी ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 210 रन बनाए।
ओपनर साई सुदर्शन को 12 रनों के निजी स्कोर पर मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। इसके बाद शुभमन गिल ने 70 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो जोस बटलर ने 52 और वाॅशिंगटन सुंदर ने भी 55 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 4 ओवर में 55 रन देकर महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा लुंगी एनगिडी व कुलदीप यादव के हाथ 1-1 विकेट लगा।
इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स गुजरात टाइटंस से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन ही बना सकी। टीम के लिए केएल राहुल (92) के अलावा पाथुम निसंका ने 41 रनों शानदार पारी खेली। तो वहीं, जीटी के लिए गेंदबाजी में राशिद खान ने 3, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट हासिल किया।
लाॅर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद Joe Root ने इंग्लैंड को क्यों दी चेतावनी?
Deepti Sharma ने रचा इतिहास, महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
31 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs PAK, 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की 194 रन से करारी हार, इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजय बढ़त

