Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में वापसी करना मेरे लिए काफी स्पेशल है: रवींद्र जडेजा

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में वापसी करना मेरे लिए काफी स्पेशल है: रवींद्र जडेजा

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)

आज 15 नवंबर को शाम तक पता चल जाएगा कि आईपीएल की सभी 10 टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है और किन खिलाड़ियों को रिलीज। सभी टीमों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने का समय आज दोपहर 3 बजे तक समाप्त हो रहा है। इससे पहले सभी टीमों द्वारा बीसीसीआई को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है।

दूसरी ओर, इस रिटेंशन से पहले कुछ टीमों ने आपस में प्लेयर स्वैप व कैश डील के जरिए ट्रेड भी किया। इस ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान राॅयल्स ने संजू सैमसन के बदले ट्रेड किया। जडेजा के अलावा आरआर को सैम करन भी मिले।

दूसरी ओर, अपनी पहली आईपीएल टीम से दोबारा जुड़ने से पहले रवींद्र जडेजा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जडेजा ने कहा है कि दोबारा राजस्थान राॅयल्स से जुड़ना उनके लिए काफी स्पेशल है। गौरतलब है कि जडेजा ने आईपीएल के पहले दो सीजन राजस्थान राॅयल्स के लिए खेले, और इसके बाद वह कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए भी एक सीजन खेले।

लेकिन इसके बाद साल 2012 से लगातार वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, जब आईपीएल में स्पाॅट फिक्सिंग के मामले में सीएसके पर दो साल का बैन लगा, तो वह गुजरात लायंस की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

रवींद्र जडेजा ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2026 सीजन के लिए राजस्थान राॅयल्स से जुड़ने के बाद, जडेजा ने क्रिकबज के हवाले से कहा- राजस्थान राॅयल्स ने आईपीएल में मुझे मेरा पहला प्लेटफाॅर्म और जीत का स्वाद दिया। दोबारा यहां आना मेरे लिए काफी स्पेशल है। यह मेरे लिए सिर्फ टीम नहीं है, बल्कि घर है। राजस्थान रॉयल्स वह जगह है जहां मैंने अपना पहला आईपीएल जीता था, और मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ियों के इस मौजूदा समूह के साथ मैं और भी जीत हासिल करूंगा।

तो वहीं, जडेजा के टीम से जुड़ने के बाद राॅयल्स फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर कुमार संगाकारा ने कहा- जडेजा का रॉयल्स में वापस आना हम सभी के लिए बेहद खास है। वह फ्रेंजाइजी और प्रशंसकों को अच्छी तरह समझते हैं, क्योंकि वह आरआर के आईपीएल-विजयी अभियान का हिस्सा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में वह एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं, जो खेल के हर क्षेत्र में प्रभाव डाल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...