Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: राजस्थान बनाम गुजरात मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट

IPL 2026: राजस्थान बनाम गुजरात मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट

IPL 2026 RR vs GT (Image credit Twitter – X)

जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से आयोजित होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें और मजबूत होंगी।

खैर, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हारकर आ रही है। टीम को जयपुर में लगातार दूसरी हार मिली थी। पिछले पांच मैचों में राजस्थान ने सिर्फ दो जीत दर्ज की हैं, इसलिए टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी।

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस लगातार तीन मैच जीत चुकी है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराया था। हालांकि, अंक बराबर होने के बावजूद नेट रन रेट कम होने के कारण टीम फिलहाल टॉप-4 से बाहर है।

राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल के पास इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है। उन्हें टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 6 रन चाहिए। साथ ही आईपीएल में 2500 रन पूरे करने के लिए 22 रन और 300 चौके पूरे करने के लिए 6 चौकों की जरूरत है।

वैभव सूर्यवंशी को टी20 में 100 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ एक छक्का चाहिए। ध्रुव जुरेल आईपीएल में 1000 रन पूरे करने से 30 रन दूर हैं। साथ ही 50 टी20 कैच के लिए उन्हें 4 कैच और चाहिए, जबकि 50 आईपीएल छक्कों के लिए सिर्फ एक छक्का चाहिए। रियान पराग को आईपीएल में 100 छक्के और 50 कैच पूरे करने के लिए सिर्फ एक-एक की जरूरत है।

गुजरात के खिलाड़ियों के पास ये रिकाॅर्ड बनाने के मौके 

जोस बटलर को टी20 में 1300 चौके पूरे करने के लिए 4 चौके और आईपीएल में 4500 रन पूरे करने के लिए 45 रन चाहिए। राहुल तेवतिया को टी20 में 200 चौके पूरे करने के लिए 1 चौका और आईपीएल में 100 चौके पूरे करने के लिए 2 चौकों की जरूरत है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने का मौका है, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 3 विकेट चाहिए।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली की दी गई सलाह आएगी काम’ – पाकिस्तान सीरीज से पहले इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स का बयान

Jordan Cox Credits Virat Kohli for Shaping His Test Mindset (image via getty) Jordan Cox Virat Kohli advice: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स अपने रेड-बॉल करियर की सबसे बड़ी चुनौती...

ENG vs PAK: हेडिंग्ले टेस्ट में बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस, मैच के दिन होगा फैसला

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट...

SL vs IND: Dinesh Chandimal गंभीर रूप से हुए चोटिल! कंधे और गर्दन में छोट लगने की बाद ले जाए गए अस्पताल

SL vs IND: Dinesh Chandimal sustains neck and shoulder injury, taken for scans (image via getty) भारत के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन, यानी 18 अगस्त...

18 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए वेदराल्ड को टीम से हटाया गया, रेनशॉ की वापसी मैके में बांग्लादेश...