Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, मैच 17: पंजाब किंग्स या सनराइजर्स हैदराबाद? जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे 

IPL 2026, मैच 17: पंजाब किंग्स या सनराइजर्स हैदराबाद? जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे 

PBKS vs SRH (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 का 17वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 11 अप्रैल को होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

जारी आईपीएल सीजन में टीम प्रदर्शन और फाॅर्म को देखें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा सनराइजर्स हैदराबाद पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, ओवरऑल हेड टू हेड रिकाॅर्ड में हैदराबाद पंजाब पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है।

एक तरफ जहां पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लय में प्रदर्शन कर रही है। तो वहीं, हैदराबाद को खिलाड़ियों की चोटों को सामना करना पड़ रहा है। पैट कमिंस के उपलब्ध ना होने से सनराइजर्स हैदराबाद अभी तक अपना ए प्लस गेम नहीं दिखा पाई है।

जारी सीजन में अभी तक पंजाब ने खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला। तो वहीं, हैदराबाद खेले गए तीन मैचों में से सिर्फ 1 में ही जीत हासिल कर पाई है।


PBKS vs SRH मैच डिटेल्स 

मैच  पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच-17, आईपीएल 2026
वेन्यू मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
तारीख और समय 11 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

PBKS vs SRH हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा पंजाब किंग्स पर भारी नजर आ आया है। पंजाब किंग्स ने 7 तो हैदराबाद ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

मैच खेले  24
पंजाब किंग्स  7
सनराइजर्स हैदराबाद 17
टाई/नो रिजल्ट 1
सबसे पहला मैच  19 अप्रैल, 2013 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता)
हालिया मैच  12 अप्रैल, 2025 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता)

আরো ताजा खबर

12 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया...

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!

NZ’s Williamson retires from international cricket (image via X) न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माने जाने वाले केन विलियमसन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 साल के विलियमसन...

IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 1st ODI: match preview (image via X) टीम इंडिया 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मैच...

वैभव सूर्यवंशी के सीनियर टीम में डेब्यू पर मंडराए काले बादल, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया सामने

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर काफी उत्साह है। हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के...