Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मैच नंबर 45 में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त 

IPL 2026: मैच नंबर 45 में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त 

SRH vs KKR (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 45वां मैच आज 3 मई, रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने शानदार गेंदबाजी के बाद, बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 165 रनों पर रोक दिया, और उसके बाद अंगकृष रघुवंशी (59 रन, 47 गेंद) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर, इस टारगेट को 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, केकेआर बनाम एसआरएच मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। कमिंस एंड कंपनी केकेआर की शानदार गेंदबाजी के सामने 19 ओवर में 165 रनों पर ढेर हो गई। हालांकि, हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड ने 28 गेंदों में 61 और ईशान किशन ने 29 गेंदों में 42 रनों की तेज पारी जरूर खेली, लेकिन किसी और खिलाड़ी से बड़ा सहयोग नहीं मिला।

दूसरी ओर, केकेआर की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, खासकर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से, जिन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले। साथ ही वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनूकुल राॅय को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, केकेआर ने हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे (43) और फिन एलन (29) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी।

तो वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने 47 गेंदों में 5 चौके व 2 छक्कों की मदद से 59 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। तो अंत में रिंकू सिंह 22* और कैमरन ग्रीन 3* रन बनाकj नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में पैट कमिंस, शिवांग कुमार व साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...