
IPL 2026 (Image Credit- Twitter X)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, जो पिछले साल आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रहे थे, वे अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं। बता दें कि पीएसएल की नई टीम सियालकोट स्टैलियंस ने स्मिथ को डायरेक्ट साइन किया है।
टीम ने स्मिथ को मंगलवार को अपनी टीम में शामिल करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। स्टीव स्मिथ को फ्रेंजाइजी ने नए नियम के तहत सीधे टीम में जोड़ा, जो पिछला सीजन न खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों को सीधे टीम में जोड़ने की आजादी देता है।
बता दें सियालकोट स्टैलियंस पीएसएल की उन दो नई टीमों में शामिल हैं, जो आगामी सीजन में अपना पहला सीजन खेलने के लिए तैयार है। साथ ही स्टीव स्मिथ के अनुभव को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंप सकता है।
सिडनी सिक्सर्स के लिए स्मिथ ने दिखाया कमाल का खेल
एशेज सीरीज 2025-26 के ठीक समाप्त होने के बाद, आईपीएल मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे स्टीव स्मिथ बिग बैश लीग के 15वें सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए। स्मिथ ने बीबीएल के पिछले सीजन में खेले गए 6 मैचों में 59.80 की शानदार औसत से कुल 299 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे।
सिक्सर्स में स्टीव स्मिथ बाबर आजम के साथ खेलते हुए नजर आए थे। स्मिथ के इस कमाल के प्रदर्शन के चलते सिडनी सिक्सर्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में उन्हें पर्थ स्काॅचर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
भले ही स्टीव स्मिथ को आईपीएल में कोई खरीददार ना मिला हो, लेकिन उनकी टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अब भी मांग बहुत ज्यादा है। टी20 क्रिकेट में खेले गए 272 मैचों में स्मिथ ने 32.68 की औसत और 131.38 के स्ट्राइक रेट से कुल 6242 रन बनाए हैं। साथ ही टी20 क्रिकेट में स्मिथ ने 30 अर्धशतक भी लगाए हैं।
भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार
पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी
28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

