Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी क्रम को लेकर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पारी की शुरुआत ही करनी चाहिए, क्योंकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हमेशा टॉप ऑर्डर में ही देखने को मिला है।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन से पहले अपनी टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है। इसके बदले टीम ने रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को रिलीज किया। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के कारण सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला था।

हालांकि, बांगर का मानना है कि सैमसन को ओपनिंग की बजाय नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उनके अनुसार, गायकवाड़ के साथ युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद नंबर तीन पर सैमसन बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर की बात करें तो बांगर ने नंबर चार के लिए डेवाल्ड ब्रेविस को उपयुक्त बताया है। वहीं नंबर पांच पर शिवम दुबे या फिर कार्तिक शर्मा को मौका मिल सकता है। दुबे ने हाल के बड़े टूर्नामेंट में कुछ शानदार पारियां खेली थीं, जबकि कार्तिक शर्मा को सीएसके ने मिनी ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।

राहुल चाहर के साथ मजबूत स्पिन अटैक, पेस में भी कई अच्छे विकल्प

गेंदबाजी विभाग को लेकर भी बांगर ने टीम की तारीफ की। उनका मानना है कि टीम के पास इस बार मजबूत स्पिन और तेज गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा कि नए लेग स्पिनर राहुल चाहर को इस सीजन में सभी मैच खेलने का मौका मिल सकता है। चहर अपनी विविधता के लिए जाने जाते हैं और जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में तेज रन भी बना सकते हैं।

तेज गेंदबाजी की बात करें तो मैट हेनरी नई गेंद से प्रभावी हो सकते हैं, जबकि नाथन एलिस डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा खलील अहमद टीम को लेफ्ट आर्म पेस का विकल्प देते हैं।

बांगर के अनुसार, अगर प्रशांत वीर को भी मौका मिलता है तो टीम के पास तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों का मजबूत संयोजन हो सकता है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में एक संतुलित और मजबूत टीम के रूप में नजर आ सकती है।

আরো ताजा खबर

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...

मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम से किया गया ड्रॉप, जोएल डेविस और ओली पीक को मिली जगह

Australia Drop Marnus Labuschagne from ODI Squad for Zimbabwe and South Africa Tours (image via getty) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी वनडे दौरों के लिए 17...

AFG vs IND: हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी तय, बुमराह के कमबैक का इंतजार बढ़ा – रिपोर्ट्स

AFG vs IND: Hardik Pandya and Nitish Reddy Fit to Play, Bumrah Likely to Miss Out (image via X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज से...