Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर, राजस्थान राॅयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर, राजस्थान राॅयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

RR vs MI (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 13वां मैच 7 अप्रैल, मंगलवार को राजस्थान राॅयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। वर्षा बाधित इस मुकाबले में 11-11 ओवर का खेल हुआ, जिसमें राजस्थान राॅयल्स ने एकतरफा अंदाज में 27 रनों से जीत हासिल करते हुए, लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरआर पाॅइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टाॅप पर पहुंच गई है।

पहले तूफानी बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने मुंबई के सामने जीत के लिए 151 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा। लेकिन रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 123 रन ही बना पाई व मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2026, आरआर बनाम एमआई मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान राॅयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 150 रन बनाए।

इससे पहले टीम को यशस्वी जायसवाल (77* रन, 32 गेंद) और वैभव सूर्यवंशी (37 रन, 14 गेंद) की विस्फोटक जोड़ी ने पहले विकेट के लिए महज 4.6 ओवरों में 80 रन जोड़कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी।

हालांकि, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल आज सिर्फ 2 रन का ही योगदान दे पाए। इसके अलावा रियान पराग ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए, तो शिमरन हेटमायर 6* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकाॅनमी से रन खर्चे। हालांकि, अल्लाह गजनफर को 2 और शार्दुल ठाकुर के हाथ 1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब मुंबई इंडियंस राजस्थान राॅयल्स से मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 11 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 123 रन ही बना सकी। एमआई के लिए नमन धीर और शेरफन रदरफोर्ड ने 25-25 रनों की पारी खेली। तो वहीं, रयान रिकेल्टन 8, रोहित शर्मा 5, सूर्यकुमार यादव 6 और हार्दिक पांड्या 9 जैसे बड़े खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में निराश किया।

तो वहीं, राजस्थान राॅयल्स के लिए गेंदबाजी में नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि विश्नोई को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर व तुषार देशपांडे के हाथ 1-1 विकेट लगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में

Mike Hesson (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान...

Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

Duleep Trophy(Image credit Twitter – X) भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच रही है। इस टूर्नामेंट में...

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को हटाने की तैयारी में बीसीसीआई! फ्रेंचाइजियों से मांगी राय 

Impact Player rule (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आधिकारिक तौर पर आईपीएल में इस्तेमाल हो रहे इम्पैक्ट प्लेयर नियम को समाप्त करने पर विचार कर रहा...