Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: भाग्य ने मुझे CSK में धोनी के साथ खेलने का मौका दिया- संजू सैमसन

IPL 2026: भाग्य ने मुझे CSK में धोनी के साथ खेलने का मौका दिया- संजू सैमसन

MS Dhoni sanju Samson (Image credit Twitter – X)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन आगामी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। संजू के लिए यह केवल टीम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि उनके लिए यह अपने आदर्श एमएस धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का एक सुनहरा अवसर है।

संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड कर CSK को दिया है, जिसके बदले में रविंद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान ने अपनी टीम में लिया। इस बीच 31 वर्षीय संजू का कहना है कि धोनी के साथ खेलने का सपना पूरा होना उनके लिए किस्मत का खेल है।

संजू बोले धोनी संग खेलने को उत्साहित

उन्होंने एक वीडियो में बताया कि उनकी धोनी से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वे 19 साल की उम्र में पहली बार भारतीय टीम में चुने गए थे। उस समय टीम UK दौरे पर थी और धोनी कप्तान थे।

संजू ने कहा कि वे उन दिनों 10–20 दिन धोनी के साथ रहे, बातचीत की, लेकिन इसके बाद वे केवल IPL में ही उन्हें दूर से देख पाते थे। धोनी के आसपास हमेशा भीड़ लगी रहती थी, इसलिए उनसे खुलकर बात करने का मौका मिलना मुश्किल हो जाता था। संजू कहते हैं, मैं हमेशा सोचता था कि उनसे कभी शांति से मिलूं, उनसे सीखूं। लेकिन कभी वह मौका नहीं आया। अब लगता है कि किस्मत मुझे खुद उनके पास ले आई है।

CSK का हिस्सा बनकर धोनी के साथ समय बिताने को लेकर संजू बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वे बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि वे धोनी के साथ बैठकर नाश्ता करें, प्रैक्टिस करें और मैच खेलें। संजू ने कहा, यह सोचकर ही बहुत खुशी होती है।

संजू को टीम में शामिल करना इस बात का संकेत भी माना जा रहा है कि CSK अब धोनी के बाद के भविष्य की तैयारी कर रहा है। धोनी 44 साल के हैं और उनका करियर अब आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में CSK उम्मीद कर रहा है कि संजू उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम को आगे ले जा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...