Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ‘बिना हारे खिताब जीतेगी पंजाब किंग्स’ जारी टूर्नामेंट के बीच पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

PBKS (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 में अभी तक पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अभी तक एक मैच नहीं गंवाया है। अय्यर एंड कंपनी आईपीएल के जारी सीजन में एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है।

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के इस शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व केकेआर के साथ आईपीएल ट्राॅफी जीत चुके मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। मनोज ने कहा कि पंजाब एक भी मैच हारे, चैंपियन बन सकती है।

मनोज तिवारी ने दिया बड़ा बयान

पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रनों से जीत के बाद, मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर कहा- ‘हम शायद एक नया रिकॉर्ड देख सकते हैं। वे (पंजाब किंग्स) अजेय चैंपियन बन सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है, वे जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, चाहे उनकी बल्लेबाजी हो, स्पिन डिपार्टमेंट, तेज गेंदबाजी या कप्तानी, टीम का माहौल काफी अच्छा नजर आ रहा है।’

तिवारी ने आगे कहा- ‘मुझे लगता कि हम यह मान लें वे अजेय रह सकते हैं। ऐसा सोचने में कुछ गलत नहीं है। वे जिस तरह की लय में हैं, उनके लिए सब कुछ अच्छा चल रहा है। उनके पास एक स्थिर कप्तान भी है। यह देखकर काफी अच्छा लगता है, क्योंकि उन्होंने सालों तक संघर्ष देखा है।’

पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर एक नजर

दूसरी ओर, जारी सीजन में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो अय्यर एंड कंपनी ने टूर्नामेंट में कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्हें पांच मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि उनका एक मैच केकेआर के खिलाफ बारिश की वजह से ड्रॉ रहा। टीम इस वक्त 11 अंक और +1.420 के शानदार रनरेट के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर मौजूद है।

আরো ताजा खबर

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...