
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर, लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया। 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में आरसीबी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले तो एक बार की चैंपियन गुजरात को 155 रनों पर रोक दिया, और उसके बाद इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 18 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
साथ ही मुकाबले में आरसीबी के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले तो 25 गेंदों में अपना सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक पूरा किया और फिर उसके बाद 42 गेंदों में 9 चौके और 3 शानदार छ्क्कों की मदद से 75* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। तो वहीं, कोहली को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड दिया गया।
यह विराट कोहली के आईपीएल करियर का रिकाॅर्ड 22वां प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड था। इस अवाॅर्ड के साथ ही अब वह आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा POTM अवाॅर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
कोहली से पहले रोहित शर्मा ने 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड जीता था। तो वहीं सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कुल 18 बार इस अवाॅर्ड को अपने नाम किया था। लेकिन, अब चेज मास्टर किंग कोहली ने इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है और दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे कर दिया है।
आईपीएल में भारतीय द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा POTM अवाॅर्ड
विराट कोहली – 22
रोहित शर्मा – 21
एमएस धोनी – 18
आईपीएल 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली ने आईपीएल के 19वें सीजन में आरसीबी के लिए 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.85 के स्ट्राइक रेट से कुल 675 रन बनाए। इस सीजन वह आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा और ओवरलऑल चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इससे पहले वह आईपीएल के लगातार 3 सीजन में 600+ रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने थे।
“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया
IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
“भारतीय खेलों के प्रति आपका जुनून प्रेरणादायक” – एशियन गेम्स सम्मान समारोह के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने की पीएम मोदी की तारीफ
16 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

