Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा टला, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, देखें वायरल वीडियो 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 से फाइनल के बाद एक भयानक हादसा होते-होते बचा। बता दें कि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद, गुजरात टीम बस में आग लगने की वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

हालांकि, कोई बड़ा हादसा होते-होते बचा, क्योंकि सुरक्षा कर्मियों ने गुजरात टाइटंस के सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से निकाल लिया और बाद में सकुशल तरीके से होटल पहुंचाया। बता दें कि जब जीटी टीम के खिलाड़ी स्टेडियम से होटल बस से जा रहे थे, तो बस के पीछे के हिस्से में शाॅट सर्किट होने की वजह से हल्की से आगे लग गई, जिससे धुआं स्टेडियम परिसर में फैलने लगा।

इसके बाद, यह धुआं बस के भीतर भी घुसने लगा, जिसके बाद खिलाड़ियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। लेकिन दमकल आने और खिलाड़ियों को वापिस होटल पहुंचाने से पहले उन्हें लगभग एक घंटे तक खुली सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा।

स्टेडियम से टीम होटल तक के रास्ते में मौजूद लॉजिस्टिक्स टीम, सुरक्षाकर्मियों और अहमदाबाद पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने सुनिश्चित किया कि बस में शॉर्ट सर्किट के बाद कोई बड़ा खतरा न हो। जीटी के सभी खिलाड़ी कुछ ही समय बाद इस भयावह स्थिति से निकलकर अपने होटल तक पहुंच गए। लेकिन, इस बीच इस घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

फाइनल में गुजरात को हराकर आरसीबी ने दूसरी बार जीता खिताब

दूसरी ओर, आईपीएल फाइनल में मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की, और लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम किया। आरसीबी अब लगातार आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने वाॅशिंगटन सुंदर की नाबाद 50* रनों की पारी के चलते 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने जीत के लिए रखा, जिसे आरसीबी ने विराट कोहली की 75* रनों की मैच विनिंग पारी के चलते 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।

আরো ताजा खबर

“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया

Vaibhav Sooryavanshi Witty Safety Warning to Paparazzi Goes Viral (image via X) भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी, वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर...

IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026, 5th T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 5वें...

“भारतीय खेलों के प्रति आपका जुनून प्रेरणादायक” – एशियन गेम्स सम्मान समारोह के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने की पीएम मोदी की तारीफ

VVS Laxman Praises PM Modi After Asian Games felicitation Ceremony (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और बीसीसीआई के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को नई...

16 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. जहानारा आलम संन्यास लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं बांग्लादेश की पूर्व तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपने...