Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी 

Phil Salt (Image Credit- Twitter X)
Phil Salt (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को बड़ा बूस्ट मिला है। बता दें कि टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के इस हफ्ते टीम से जुड़ने की संभावना है, जो पिछले कुछ मुकाबले चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे।

गौरतलब है कि 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी के मैच के दौरान चौका रोकने की कोशिश में साल्ट को चोट लग गई थी और तब से वे मौजूदा चैंपियन टीम के लिए नहीं खेले हैं। चोट से उबरने के दौरान, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड वापस जाकर अपने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया, लेकिन अब वे टूर्नामेंट के अंतिम चरणों के लिए वापसी करने को तैयार हैं।

खैर, इस आईपीएल सीजन में साल्ट के 7 मैचों में न खेलने के बावजूद, आरसीबी ने आईपीएल के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है और क्वालीफायर 1 में जगह बनाने के लिए मजबूत स्थिति में है, जिससे उन्हें 31 मई, रविवार को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।

फिल साल्ट की अनुपस्थिति में, रॉयल चैलेंजर्स ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए, साल्ट के इंग्लिश साथी जैकब बैथल के साथ ओपनिंग शुरू की। लेकिन, बैथल का ओपनिंग करते हुए प्रदर्शन कुछ खास ठीक नहीं रहा। बैथल ने 7 पारियों में मात्र 96 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 13.71 और स्ट्राइक रेट 125 का रहा।

आरसीबी का आखिरी मैच हैदराबाद से

बता दें आईपीएल 2026 में गत चैंपियन आरसीबी अपने आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 22 मई, शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ से पहले आरसीबी अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल कर, जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

“सिर्फ टैलेंट काफी नहीं”: स्टीव वॉ ने 2027 ODI WC में रोहित शर्मा के खेलने और कमिटमेंट पर उठाए सवाल

Steve Waugh Questions Rohit Sharma’s 2027 ODI World Cup Prospects (image via getty) Steve Waugh on Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 2027 वनडे...

मैच रोकने की दी थी धमकी! इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल: PCB ने स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ दर्ज कराई औपचारिक शिकायत

PCB Files Formal Complaint to Sky Sports Over Interview With Imran Khan’s Sons (image via X) PCB Sky Sports Imran Khan sons interview: गुरुवार, 27 अगस्त को लॉर्ड्स में इंग्लैंड...

T20 क्रिकेट में फिर बजा Kieron Pollard का डंका, बटलर को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Dethrones Jos Buttler to Reclaim All-Time T20 Run-Scoring Record (image via getty) Kieron Pollard most runs in T20 cricket: गुरुवार, 27 अगस्त को वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी...

‘मैं पूरी मेहनत कर रहा हूं’ – टीम इंडिया में वापसी को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल की व्हाइट-बॉल टीमों से बाहर किए...