
Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X)
दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद, टीम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा दिल्ली के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना की और खास तौर पर ट्रिस्टन स्टब्स को निशाने पर लिया। श्रीकांत ने कहा कि स्टब्स एक ‘ओवररेटेड खिलाड़ी’ हैं और टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहा है।
स्टब्स का खराब फॉर्म जारी
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स इस सीजन की शुरुआत में अच्छे फॉर्म में दिखे थे, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। केकेआर के खिलाफ वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अनुकूल रॉय ने बोल्ड किया।
खैर, स्टब्स ने इस सीजन 11 मैचों में 259 रन बनाए हैं, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में उनके स्कोर 5, 18, 38 और 2 रहे हैं। इसी वजह से श्रीकांत ने उनकी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि दिल्ली की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन फिर भी टीम को कम से कम 180 रन बनाने चाहिए थे।
उन्होंने केएल राहुल के शॉट चयन पर भी सवाल उठाए और कहा कि वह काफी खराब शॉट खेलकर आउट हुए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्टब्स के पास अनुकूल रॉय की गेंद का कोई जवाब नहीं था। श्रीकांत ने यह भी कहा कि अक्षर पटेल बल्ले से पूरी तरह असफल रहे हैं। उनके अनुसार टीम में सिर्फ आशुतोष शर्मा ही लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि आशुतोष शर्मा हर मैच में 20-30 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उन्होंने संघर्ष नहीं किया होता, तो दिल्ली की टीम शायद 110 या 120 रन पर ही सिमट जाती।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में सिर्फ 142 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। फिन एलन ने शानदार शतक लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया। तो वहीं, अब दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 11 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, जहां टीम वापसी की कोशिश करेगी।
ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी
‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा
28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

