Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: पूर्व भारतीय सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘ट्रिस्टन स्टब्स ओवररेटेड खिलाड़ी हैं’

IPL 2026: पूर्व भारतीय सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘ट्रिस्टन स्टब्स ओवररेटेड खिलाड़ी हैं’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X)

दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद, टीम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा दिल्ली के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना की और खास तौर पर ट्रिस्टन स्टब्स को निशाने पर लिया। श्रीकांत ने कहा कि स्टब्स एक ‘ओवररेटेड खिलाड़ी’ हैं और टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहा है।

स्टब्स का खराब फॉर्म जारी

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स इस सीजन की शुरुआत में अच्छे फॉर्म में दिखे थे, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। केकेआर के खिलाफ वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अनुकूल रॉय ने बोल्ड किया।

खैर, स्टब्स ने इस सीजन 11 मैचों में 259 रन बनाए हैं, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में उनके स्कोर 5, 18, 38 और 2 रहे हैं। इसी वजह से श्रीकांत ने उनकी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि दिल्ली की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन फिर भी टीम को कम से कम 180 रन बनाने चाहिए थे।

उन्होंने केएल राहुल के शॉट चयन पर भी सवाल उठाए और कहा कि वह काफी खराब शॉट खेलकर आउट हुए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्टब्स के पास अनुकूल रॉय की गेंद का कोई जवाब नहीं था। श्रीकांत ने यह भी कहा कि अक्षर पटेल बल्ले से पूरी तरह असफल रहे हैं। उनके अनुसार टीम में सिर्फ आशुतोष शर्मा ही लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि आशुतोष शर्मा हर मैच में 20-30 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उन्होंने संघर्ष नहीं किया होता, तो दिल्ली की टीम शायद 110 या 120 रन पर ही सिमट जाती।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में सिर्फ 142 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। फिन एलन ने शानदार शतक लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया। तो वहीं, अब दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 11 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा, जहां टीम वापसी की कोशिश करेगी।

আরো ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...