Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें, पांच बार की चैंपियन को नहीं दी जगह 

IPL 2026: पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें, पांच बार की चैंपियन को नहीं दी जगह 

IPL 2026 (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। 28 मार्च को पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के 19वें सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टाॅप 4 टीमों का चयन किया है। हालांकि, इन टीमों में सबसे चौंकाने वाला नाम पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का रहा।

गौरतलब है कि 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ में पहुंचे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर, 18 साल बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

आकाश चोपड़ा ने चुनी प्लेऑफ टीमें

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले आकाश चोपड़ा ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- यह एक मुश्किल सवाल है। कोई नहीं जानता क्योंकि इसमें कई कारण शामिल हैं जैसे कि फॉर्म, फिटनेस, पिच की स्थिति, भाग्य का साथ, और भी बहुत कुछ। हालांकि, कागजों पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दो ऐसी टीमें हैं जो मुझे बहुत अच्छी लगती हैं।

अगर उनके सभी खिलाड़ी फिट और खेलने के लिए उपलब्ध रहें, और उनका प्रदर्शन अच्छा बना रहे, तो आदर्श रूप से उन्हें पहले और दूसरे स्थान पर रहना चाहिए, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि वे कहाँ तक पहुँचेंगे। हालांकि, मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से क्वालीफाई कर लेंगे।

चोपड़ा ने आगे कहा- मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स तीसरी टीम है जिसे क्वालीफाई करना चाहिए। मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथी टीम के रूप में सोच रहा हूं। हालांकि, आरसीबी खेमे से कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है। नुवान तुशारा की खबर अभी आई है। इसलिए, आरसीबी के लिए हालात कुछ खास अच्छे नहीं दिख रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने इस बार आईपीएल प्लेऑफ के लिए आरसीबी, मुंबई, दिल्ली और पंजाब को चुना है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चताओं का खेल है। इसलिए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। खैर, आपके अनुसार इस बार कौनसी टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है। कमेंट करें।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...