Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, नहीं खेल रहे हार्दिक, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2026: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, नहीं खेल रहे हार्दिक, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs MI (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में होम टीम दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि खराब हेल्थ का सामना कर रहे हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर को खिलाया गया है और हार्दिक की जगह स्टैंड इन कप्तान की भूमिका में सूर्यकुमार यादव नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मुंबई ने इस मुकाबले के लिए कार्बिन बाॅश और मिचेल सेंटनर को वापिस टीम में शामिल किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर – आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, पृथ्वी शाॅ, करुण नायर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर – मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला आईपीएल 2026 का मैच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां की पिच अपनी सही उछाल और छोटी बाउंड्रीज की वजह से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां की सतह आम तौर पर स्ट्रोक-मेकर्स के लिए फायदेमंद होती है, और ओस पड़ने की संभावना के चलते टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। हालांकि मैच दिन में है तो ओस का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

DC vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मैच खेले  37
मुंबई इंडियंस ने जीते  21
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 16
टाइ/नो रिजल्ट 0

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने अपने...

बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी...

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...