Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिशेल स्टार्क के NOC का इंतज़ार, पहले मैच में खेल सकते हैं

Mitchell Starc Delhi Capitals (Image credit Twitter – X)

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले मैच से पहले भी टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) मिलना जरूरी है।

हाल ही में खबर आई थी कि मिचेल स्टार्क IPL के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। लेकिन अब अक्षर पटेल ने साफ किया है कि अगर समय पर NOC मिल जाता है।

स्टार्क टीम के पहले मैच में भी खेल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलेगी। ऐसे में टीम को उम्मीद है कि स्टार्क समय पर जुड़ जाएंगे।

अक्षर पटेल ने यह भी कहा कि अगर स्टार्क शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम सिर्फ इसलिए किसी और लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज को नहीं खिलाएगी। उन्होंने साफ किया कि टीम का संतुलन सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि, टी. नटराजन शानदार फॉर्म में हैं और पूरी तरह फिट हैं, लेकिन अंतिम फैसला टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

टीम के हेड कोच हेमांग बदानी ने भी बताया कि स्टार्क पूरी तरह फिट हैं और हाल ही में नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें खेलने की अनुमति नहीं देता, तब तक फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती।

स्टार्क की गैरमौजूदगी हो सकती है बड़ा नुकसान

मिचेल स्टार्क पिछले सीजन में टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए थे। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी थी। अगर वह शुरुआती मैचों में नहीं खेलते हैं, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

हालांकि, टीम के पास बैकअप के रूप में लुंगी एनगिडी और दुष्मंथा चमीरा जैसे विकल्प मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल स्टार्क के NOC का इंतजार कर रही है। अगर सब कुछ सही रहा, तो वह पहले मैच में ही टीम का हिस्सा बन सकते हैं। अब फैंस की नजरें इस अपडेट पर टिकी हैं कि स्टार्क कब टीम के साथ जुड़ते हैं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...