

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए विराट कोहली और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एकदम तैयार है। बता दें कि इस बार आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। ओपनिंग मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
तो वहीं, आईपीएल के 19वें सीजन में आरसीबी अपने खिताब को बचाती हुई नजर आएगी। पिछले साल टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद, आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था। दूसरी ओर, सीजन शुरू होने से पहले टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम को जीत का मूलमंत्र दिया व टीम में जोश भरा।
विराट कोहली की बड़ी प्रतिक्रिया
हाल में ही आरसीबी ने टीम के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित प्रैक्टिस सेशन की एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में विराट कोहली ने कहा- पिछले साल हमने जो हासिल किया, उसके लिए हमने पिछले दो-तीन सीजन में बहुत मेहनत की है, और यह और भी कठिन होने वाला है क्योंकि दूसरी टीमें हमें कड़ी टक्कर देने वाली हैं।
कोहली ने आगे कहा- हम इन दिनों को बर्बाद नहीं कर सकते हैं। हम आगे बढ़ते हैं। इसलिए, अभी से तैयार हो जाइए। हम जिस भी सत्र में भाग लें, उसका एक मिनट भी बर्बाद न करें। हमें इन ढाई महीनों में अपना 120% देना होगा। मैं सबके चेहरों से देख सकता हूँ कि हम चुनौती देने के लिए काफी उत्साहित हैं।
देखें आरसीबी द्वारा शेयर की गई वीडियो
𝑫𝒂𝒚 1️⃣. 𝑾𝒐𝒓𝒌 𝒎𝒐𝒅𝒆 🔛. ❤️🔥
Head Coach Andy Flower’s welcome to the new members of the squad, and Virat’s pep talk in the first practice session of #IPL2026 at ನಮ್ಮ Chinnaswamy. 👊
Watch more on @bigbasket_com presents RCB Bold Diaries. 🎥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/ee8mPnIgWb
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 20, 2026
साथ ही आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लाॅवर ने कहा- हमारी ऑक्शन काफी दिलचस्प रही। सच कहूं तो मुझे लगता है कि हमने अपनी टीम को और मजबूत किया है। हमने कुछ बेहतरीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। विराट और रजत जैसे स्थापित खिलाड़ियों के साथ-साथ इन नए खिलाड़ियों को आरसीबी की शैली में ढालना, एक नई टीम बनाने की दिशा में एक रोमांचक कदम है।
IPL 2026 के लिए इरफान पठान ने चुनी KKR की प्लेइंग 12, इस अनकैप्ड स्टार को दी जगह
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2026: LSG के मालिक संजीव गोयनका और टीम ने राम मंदिर का किया दौरा, देखें वायरल वीडियो!
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं असली मैच विनर

