
KKR vs SRH (Image Credit- Twitter X)
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से जीत हासिल की तो वहीं, केकेआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के सामने जीत के लिए 227 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा। लेकिन नाइट राइडर्स टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 161 रनों पर सिमट गई व उसे हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल 2026, केकेआर बनाम एसआरएच मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो होम टीम केकेआर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 226 रन बनाए। टीम को ट्रैविस हेड (46) और अभिषेक शर्मा (48) की सालमी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी।
हालांकि, कप्तान ईशान किशन (14) को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके अलावा पिछले मैच के हीरो अनिकेत वर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन अंत में हैदराबाद के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 52 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 39 रनों की पारी खेलकर, टीम को मजबूत टारगेट तक पहुंचाने में मदद की।
दूसरी ओर, केकेआर टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 4 ओवरों में 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वैभव अरोड़ा को 2 और कार्तिक त्यागी व अनुकुल राॅय को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब केकेआर हैदराबाद से मिले 227 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 16 ओवरों में महज 161 रनों पर ऑलआउट हो गई। केकेआर के लिए विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी ने 52 रनों की शानदार पारी खेली, तो रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
तो वहीं, हैदराबाद की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी जयदेव उनादकट ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो एहसान मलिंगा व नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा हर्ष दुबे को 1 विकेट मिला।
Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: भारत की विश्व कप में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त
Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह
BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

