Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: गुजरात टाइटंस या राजस्थान राॅयल्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें 

IPL 2026: गुजरात टाइटंस या राजस्थान राॅयल्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें 

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी रोमांचक सीजन का 9वां मैच एक-एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला 4 अप्रैल, शनिवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मैच होगा, शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, टूर्नामेंट में जारी फाॅर्म को देखते हुए राजस्थान राॅयल्स का पलड़ा गुजरात टाइटंस पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन टाइटंस को होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है। आईपीएल 2026 में राजस्थान ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ आगाज किया।

तो वहीं गुजरात को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन आईपीएल इतिहास में हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स की बात करें, तो गुजरात टाइटंस हर बार, राजस्थान राॅयल्स पर भारी नजर आई है। साथ ही अब शुभमन गिल की कप्तानी में टाइटंस एक बार फिर अपनी बढ़त को राॅयल्स के खिलाफ बरकरार रखना चाहेंगे।

IPL 2026, GT vs RR: मैच डिटेल्स

मैच  गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान राॅयल्स, मैच 9, आईपीएल 2026
वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय और तारीख 4 अप्रैल 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और जियो हाॅटस्टार (ऐप व वेबसाइट)

GT vs RR: हेट डू हेड रिकाॅर्ड

दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स की बात करें, तो साल 2022 से दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा, राजस्थान राॅयल्स पर थोड़ा भारी नजर आया है। टाइटंस ने 8 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में राजस्थान राॅयल्स भी जीत हासिल करने में सफल रही है।

मैच खेले  8
गुजरात टाइटंस ने जीते  6
राजस्थान राॅयल्स ने जीते 2
टाइ/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच अप्रैल 14, 2022 (गुजरात टाइटंस ने जीता)
हालिया मैच अप्रैल 28, 2025 (राजस्थान राॅयल्स ने जीता)

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने अपने...

बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी...

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...