Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: क्या आज DC के खिलाफ मैच खेलेंगे शुभमन गिल? साथी खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026: क्या आज DC के खिलाफ मैच खेलेंगे शुभमन गिल? साथी खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के जारी रोमांचक सीजन का 14वां मैच आज 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा।

तो वहीं, इस मुकाबले में क्या गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल खेल पाएंगे? ये सवाल क्रिकेट के मन में आ रहा है, क्योंकि गिल मैच फिट ना हो पाने की वजह से टाइटंस के लिए राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मैच भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। ऐसे में डीसी के खिलाफ मैच में गिल की भागीदारी को लेकर उनके साथी खिलाड़ी व ओपनर साई सुदर्शन ने बड़ा बयान दिया है।

क्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेंगे शुभमन गिल?

बता दें कि शुभमन गिल के ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- ‘शुभमन फिट है, और वह कल खेल रहा है।’

साई सुदर्शन द्वारा दिए इस बयान से साफ हो गया है कि गिल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। पिछले मैच में गिल की गैर-मौजूदगी में राशिद खान स्टैंड इन कप्तान की भूमिका में नजर आए थे। तो वहीं, कप्तान और बल्लेबाज गिल की कमी गुजरात को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मैच में खेली, क्योंकि उन्हें एक बार के चैंपियन से नजदीकी मुकाबले में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

जीत की राह पर लौटना चाहेगी GT

दूसरी ओर, अभी तक गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 में एक भी मैच में जीत हासिल नहीं कर पाई है। टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट से तो राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

तो वहीं, अब जब गुजरात टाइटंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी, तो वह जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि, लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात को बड़ी चुनौती मिलने वाली है।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...