Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 के फाइनल के बाद क्या हुई थी विराट-सूर्यवंशी के बीच बातचीत? वैभव ने खुद किया बड़ा खुलासा

IPL 2026 के फाइनल के बाद क्या हुई थी विराट-सूर्यवंशी के बीच बातचीत? वैभव ने खुद किया बड़ा खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi and Virat kohli (Image Credit- Twitter X)

इन दिनों क्रिकेट जगत में एक ही नाम की चर्चा हो रही है, और वो नाम है वैभव सूर्यवंशी का। 15 वर्षीय वैभव का आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, भारत की आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए चयन हो चुका है। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में नेशनल टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव ने इस मामले में महान सचिन तेंदलुकर (16 साल) को भी पीछे छोड़ दिया है।

दूसरी ओर, हाल में ही समाप्त हुए आईपीएल के 19वें सीजन में बाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी करता हुआ नजर आया। पूरे सीजन उन्होंने 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए। साथ ही युवा खिलाड़ी ने इस सीजन 1 शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को दूसरे क्वालिफायर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

तो वहीं, 776 रन बनाने के बाद वैभव ऑरेंज कैप सहित 5 से अधिक अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे। इन अवाॅर्ड को जब उन्होंने आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद लिया, तो चैंपियन टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली युवा वैभव सूर्यवंशी से कुछ बातचीत करते हुए नजर आए। इसके बाद फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है। लेकिन, वैभव ने अब खुद इस बातचीत के बाद खुलासा किया है।

विराट भैया से बात करना मेरे लिए सपने जैसा था: वैभव सूर्यवंशी

हाल में ही वैभव सूर्यवंशी राजस्थान राॅयल्स द्वारा किए गए एक इंटरव्यू में नजर आए। इस इंटरव्यू में वैभव ने कहा- मैं भी पहले आरसीबी का फैन था और विराट भैया का बहुत बड़ा प्रशंसक था। जब उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा, जब वे मुझसे बात कर रहे थे, तो मुझे सचमुच ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो।

जिस तरह से उन्होंने बात की, ऐसा कभी नहीं लगा कि मैं विराट कोहली से बात कर रहा हूं। उन्होंने मुझसे बड़े भाई की तरह बात की। जिस तरह से उन्होंने मुझे बातें समझाईं और मेरा मार्गदर्शन किया, वह खास था। उन्होंने मुझे बताया कि मुझे क्या करना है और मुझे किस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ऑरेंज कैप जीतने से पहले, मैं केवल एक ही कैप पहनता था (जिस पर विराट कोहली के साइन थे)।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...