Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ऑक्शन से पहले CSK एमएस धोनी को रिलीज कर इन 3 विकेटकीपरों पर लगा सकती है बड़ी बोली

IPL 2026: ऑक्शन से पहले CSK एमएस धोनी को रिलीज कर इन 3 विकेटकीपरों पर लगा सकती है बड़ी बोली

MS Dhoni (image via X)

पूर्व भारतीय कप्तान व फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी, आईपीएल के शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया है। साथ ही इस दौरान बल्ले से कई मैचों का रुख भी अपनी टीम की ओर मोड़ा है।

हालांकि, आईपीएल के आगामी सीजन तक धोनी 45 साल के हो जाएंगे। इस लिहाज से सीएसके मैनेजमेंट धोनी को रिलीज कर कुछ नए विकेटकीपर खिलाड़ियों पर निवेश करता हुआ नजर आ सकता है। तो वहीं, इस खबर हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर सीएसके मैनेजमेंट धोनी को रिलीज कर बोली लगा सकती है:

1. नारायण जगदीशन

नारायण जगदीशन आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापसी के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। जगदीशन पहले भी इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले कुछ घरेलू सीजन में, वह शानदार फॉर्म में हैं और सभी फॉर्मेट में जमकर रन बना रहे हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में, उन्होंने 50.13 की औसत से 3,760 रन बनाए हैं, जबकि 50 ओवर के मैचों में, उन्होंने नौ शतकों के साथ 2,728 रन बनाए हैं। सीएसके में वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ एक मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाजी की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2. क्विंटन डीकाॅक

अगर सीएसके एमएस धोनी से आगामी सीजन के ऑक्शन से पहले रिलीज करती है, तो क्विंटन डीकॉक को इस लाइन-अप में फिट होने वाले विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। 115 आईपीएल मैचों में, उन्होंने 30.63 की औसत और 134.02 के स्ट्राइक रेट से 3,309 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।

साथ ही इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल इतिहास में 300 से ज़्यादा चौके और 130 छक्के लगाए हैं। डीकाॅक धोनी का सीएसके में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

3. ग्लेन फिलिप्स

न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी व फील्डिंग के लिए क्रिकेट जगत में मशहूर ग्लेन फिलिप्स पर भी सीएसके मैनेजेमेंट की नजर होगी। एक विकेटकीपर होने के साथ-साथ फिलिप्स मिडिल ऑर्डर में एक फिनिशर की भी भूमिका निभा सकते हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, उन्होंने 83 मैचों में 140.59 के स्ट्राइक रेट से 1,929 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दस अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, आईपीएल में फिलिप्स को कम मौके मिले, जिसक वजह से 2021 में अपने डेब्यू के बाद से वह सिर्फ 8 आईपीएल मैच ही खेल पाए हैं, जिसमें उन्होंने कुल 65 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...

T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर

T20 World Cup 2026 Top five player (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट भारत...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खलेगी विराट-रोहित की कमी: अनिल कुंबले

India T20 World Cup 2024 (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी...

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

IND vs SA 2025: Virat Kohli (image via BCCI/X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट...