

आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में अब 2 महीने से भी कम समय बचा है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल या फिर बीसीसीआई द्वारा काफी भी ऑक्शन को लेकर शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
हालांकि, इस मिनी ऑक्शन से पहले अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को ट्रेड करने में, मुंबई इंडियंस समेत 3 अन्य आईपीएल टीमों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। बता दें कि पिछले सीजन किशन को मेगा ऑक्शन में एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ा था।
हालांकि, एसआरएच के लिए अपने डेब्यू मैच में शानदार शतक लगाने के बावजूद, किशन का इस पिछले प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में 35.40 की औसत और 152.59 के स्ट्राइक रेट से कुल 354 रन बनाए।
लेकिन तरह के प्रदर्शन के बावजूद कुछ आईपीएल टीमें किशन को उनके पिछले सीजन की कीमत पर सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड करने पर विचार कर रही हैं। किशन किस भी टीम के लिए एक बेहतरीन विकेटकीपर होने के साथ-साथ, बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज के रूप में विस्फोटक शुरुआत दे सकते हैं।
इस मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा
टाइम्स ऑफ इंडिया की हाल में ही एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने ईशान किशन के लिए ट्रेड या फुल कैश डील के लिए सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट से संपर्क किया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है।
खैर, इस समय ईशान किशन जारी रणजी ट्राॅफी 2025-26 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जारी सीजन में झारखंड की कप्तानी कर रहे किशन ने तमिलनाडु के खिलाफ ओपनिंग मैच में 247 गेंदों में 173 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। किशन की इस पारी के चलते झारखंड ने मुकाबले में पारी व 114 रनों से मजबूत तमिलनाडु को हराया था।
T20 WC 2026, AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को धोया! 23 रनों से दी करारी शिकस्त
T20 WC 2026, AUS vs ZIM: प्लेयर ऑफ द मैच ब्लेसिंग मुजरबानी के 4 विकटों की बदौलत जिम्बाब्वे ने दर्ज की बड़ी जीत
IPL 2026: RR को मिलेगा नया कप्तान, रियान पराग का राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनना तय!
Jos Buttler ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लपका अब तक का सबसे ऊंचा कैच! देखें वायरल वीडियो

