Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ऑक्शन से ठीक पहले BCCI ने जोड़े 19 नए खिलाड़ी, कुल संख्या हुई 369

IPL 2026 (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 ऑक्शन से कुछ ही घंटे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 19 नए खिलाड़ियों को ऑक्शन लिस्ट में शामिल कर लिया है। इस अचानक हुए बदलाव के बाद ऑक्शन पूल में खिलाड़ियों की कुल संख्या बढ़कर 369 हो गई है। यह ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित किया जा रहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इतनी देर से और इतने ज्यादा खिलाड़ियों का नाम जोड़ना अपने आप में एक अनोखा कदम माना जा रहा है। फ्रेंचाइजी और BCCI अधिकारियों का कहना है कि आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल किए गए हों। एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने इसे ‘अभूतपूर्व’ बताया है।

इन नए नामों में सबसे प्रमुख नाम बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले ईश्वरन लंबे समय से टीम इंडिया की रेस में बने हुए हैं। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है और उनका नाम ऑक्शन शीट में 360वें नंबर पर है।

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें कई चर्चित नाम जुड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज काइल वेरेन को 1.25 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रखा गया है। वहीं उनके ही देश के ऑलराउंडर इथन बॉश का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है।

लेट एंट्री खिलाड़ियों से बढ़ा रोमांच, ऑक्शन लिस्ट में जुड़े बड़े और नए नाम

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी, जो अपनी लंबाई और रफ्तार के लिए जाने जाते हैं, 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर शामिल हुए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स सबसे महंगे लेट एंट्री खिलाड़ियों में से हैं, जिनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी टी20 ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन भी 75 लाख रुपये में लिस्ट में आए हैं। इसके अलावा मलेशिया के वीरंदीप सिंह को 30 लाख रुपये में शामिल किया गया है।

घरेलू खिलाड़ियों में त्रिपुरा के मणिसंकर मुरासिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्तिक चिकारा, हैदराबाद के चामा मिलिंद, कर्नाटक के.एल. श्रीजीत, झारखंड के विराट सिंह, ओडिशा के राजेश मोहंती और स्वस्तिक समल, मध्य प्रदेश के सरांश जैन और त्रिपुरेश सिंह, आंध्र प्रदेश के सूरज संगराजू और हैदराबाद के तनमय अग्रवाल जैसे कई नाम शामिल हैं। सभी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है।

खास बात यह है कि इनमें से नौ खिलाड़ी पहले भी कुछ समय के लिए लिस्ट में शामिल किए गए थे, लेकिन बाद में हटा दिए गए थे। अब फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर उन्हें दोबारा शामिल किया गया है।

अब कुल 369 खिलाड़ियों में से फ्रेंचाइजियां अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती हैं, वह भी तब जब सभी टीमें अपने 25 खिलाड़ियों का कोटा पूरा करें। इस आखिरी वक्त के बदलाव ने आईपीएल 2026 ऑक्शन को और भी रोमांचक बना दिया है।

आईपीएल नीलामी में शामिल हुए नए खिलाड़ियों की पूरी सूची:

मणिसंकर मुरासिंह (₹30 लाख), स्वास्तिक चिकारा (₹30 लाख), एथन बॉश (₹75 लाख), वीरनदीप सिंह (₹30 लाख), चामा मिलिंद (₹30 लाख), के.एल. श्रीजीत (₹30 लाख), राहुल राज नामला (₹30 लाख), क्रिस ग्रीन (₹75 लाख), विराट सिंह (₹30 लाख), अभिमन्यु ईश्वरन (₹30 लाख), त्रिपुरेश सिंह (₹30 लाख), काइल वेरेन (₹1.25 करोड़), ब्लेसिंग मुजरबानी (₹75 लाख), बेन सियर्स (₹1.50 करोड़), राजेश मोहंती (₹30 लाख), स्वास्तिक सामल (₹30 लाख), सारांश जैन (₹30 लाख), सूरज संगराजू (₹30 लाख), तन्मय अग्रवाल (₹30 लाख)।

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी पर सस्पेंस बरकरार, आर अश्विन ने बताया कितने मैच खेलेंगे

R Ashwin with MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज...

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...