Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: इरफान पठान ने चुनी LSG की प्लेइंग इलेवन, ऋषभ पंत को रखा इस नंबर पर 

LSG (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। लेकिन इस टीम में सबसे चौंकाने वाली बात रही कि उन्होंने एलएसजी द्वारा 8.6 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश की टीम में जगह नहीं दी। साथ ही उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को नंबर तीन पर रखा।

गौरतलब है कि पिछले दो आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। इसके चलते उन्होंने आईपीएल के 19वें सीजन के लिए टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड कर, टीम में शामिल किया।

तो रवि विश्नोई व डेविड मिलर जैसे शानदार खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके अलावा टीम ने पिछले सीजन के ऑक्शन में वानिंदू हसरंगा और एनरिक नाॅर्खिया जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर, गेंदबाजी को मजबूत किया।

इरफान पठान ने चुनी एलएसजी की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 से पहले इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर LSG की प्लेइंग इलेवन का चनय किया। पठान ने टीम में एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश राठी को चुना।

इसके अलावा उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मयंक यादव, एनरिक नाॅर्खिया, मोहसिन खान, नमन तिवारी और प्रिंस यादव को चुना। साथ ही पठान ने कहा आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी ज्यादातर निकोलस पूरन पर निर्भर रहेगी, जिन्होंने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था।

खैर, आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

देखने लायक बात होगी कि इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

BCCI ने भारत के 2026-27 होम सीजन का किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के साथ BGT सबसे बड़ा आकर्षण

Australia Border Gavaskar Trophy (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू सीजन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह सीजन...

26 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: CSK के लिए कौन करेगा ओपनिंग? कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने राज से उठा दिया पर्दा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 के...

SM Trends: 26 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल...

IPL 2026: CSK के लिए कौन करेगा ओपनिंग? कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने राज से उठा दिया पर्दा

Ruturaj Gaikwad (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 के लिए अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टीम में...