Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: आकाश चोपड़ा बोले ‘KKR के लिए कैमरन ग्रीन बन सकते हैं अगले आंद्रे रसेल’

Cameron Green (Image credit - Twitter X)
Cameron Green (Image credit – Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आने वाली IPL 2026 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को हर हाल में टारगेट करना चाहिए। चोपड़ा के मुताबिक ग्रीन अपनी क्षमता, फिटनेस और दोहरी भूमिका के कारण आंद्रे रसेल का अपग्रेडेड वर्जन साबित हो सकते हैं, जिन्हें KKR ने इस सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।

रसेल को रिलीज किया जाना फैन्स के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि वे पिछले 12 सालों से KKR की पहचान रहे हैं। उन्होंने टीम को दो IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और 2015 व 2019 में लीग के MVP भी बने। रसेल ने KKR के लिए 133 मैचों में 2593 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 175 से ऊपर रखा और 122 विकेट भी चटकाए यानी वे टीम के अल्टीमेट मैच-विनर थे।

ग्रीन KKR के लिए रसेल का अपग्रेडेड विकल्प?

KKR के पास अब 64.3 करोड़ की बड़ी पर्स राशि है, जिससे वे ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों की ओर जा सकते हैं। आकाश चोपड़ा का कहना है कि इतने पैसे के साथ KKR नीलामी को “कंट्रोल” कर सकता है और ग्रीन उनमें सबसे बड़े फिट हो सकते हैं।

कैमरन ग्रीन ने IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था 452 रन, एक शतक, दो फिफ्टी और 160+ स्ट्राइक रेट। IPL 2024 में वे RCB के लिए खेले और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी प्रभावी रहे। वहीं 2025 में उनकी T20I फॉर्म और भी दमदार रही है 43 की औसत, 168 से ऊपर स्ट्राइक रेट और लगातार तेज गेंदबाजी।

सबसे अहम बात यह है कि ग्रीन फिर से नियमित गेंदबाज़ी कर रहे हैं, और 135 – 140 kmph की गति से बॉलिंग भी कर रहे हैं। KKR ने इस बार टीम में बड़े बदलाव किए हैं रसेल के साथ मोईन अली, नॉर्ट्जे, डीकॉक, गुरबाज, वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया है। इसके बावजूद टीम के पास अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा जैसे मजबूत कोर खिलाड़ी मौजूद हैं।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि इन बदलावों के बीच कैमरन ग्रीन KKR के लिए रसेल जैसा लेकिन और भी आधुनिक और बहुमुखी विकल्प बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 1 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद, पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो...

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स तो जीत गई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का हो गया बड़ा नुकसान

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के रोमांचक 19वें सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भले...

IPL 2026, KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स या सनराइजर्स हैदराबाद, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

IPL 2026, KKR vs SRH: head to head record (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 के छठे मैच में 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स...

IPL 2026, KKR vs SRH: कोलकाता और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

IPL 2026, KKR vs SRH: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के छठे मैच...