Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में RCB का जीत का सिलसिला जारी, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया 

IPL 2026: आईपीएल में RCB का जीत का सिलसिला जारी, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया 

MI vs RCB (Image Credit- RCB/X)

मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी आईपीएल 2026 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में आरसीबी ने 23 रनों से जीत दर्ज की और चौथी जीत हासिल की।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 241 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए हार्दिक एंड कंपनी 222 रन ही बना सकी, व उन्हें लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2026, एमआई बनाम आरसीबी मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो होम टीम मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले कमाल की बल्लेबाजी करते हुए राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 विकेट के नुकसान पर कुल 240 रन बनाए।

आरसीबी के लिए फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की तेज पारी खेली, तो विराट कोहली ने 50 रन बनाए। इसके अलावा रजत पाटीदार ने 53 और जितेश शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया। अंत में टिम डेविड 16 गेंदों में 34* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सेंटनर और शार्दुल ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आरसीबी से मिले 241 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 222 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने 37, रोहित शर्मा ने 19 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। तो वहीं, अंत में शेरफन रदरफोर्ड 31 गेंदों में 71* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे।

तो वहीं, आरसीबी की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। सुयश शर्मा को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जैकब डफी, रासिख डार और क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...

18 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा...

Ravindra Jadeja को क्यों मिलना चाहिए ज्यादा सम्मान? 3 वजहें जो उन्हें बनाती हैं खास

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी उनके...

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में David Warner दोषी करार, सिडनी की अदालत ने लगाया जुर्माना

David Warner Convicted and Fined A$1,500 for Drink Driving at Sydney Court (image via getty) David Warner drink driving case: मंगलवार, 18 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर...