Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया 

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X)
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X)

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज 11 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की और आईपीएल में अपना जीत का सिलसिला जारी रखा।

मुकाबले में हैदराबाद से मिले 220 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए, पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी की और टारगेट को 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। यह आईपीएल में रिकाॅर्ड 10वीं बार है जब पंजाब किंग्स ने 200 से ज्यादा का टारगेट हासिल किया है। इससे पहले किसी भी टीम ने इतनी बार 200+ स्कोर आईपीएल में चेज नहीं किया है।

आईपीएल 2025, पंजाब बनाम हैदराबाद मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो होम टीम पंजाब किंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 219 रन बनाए।

एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 5 चौके व 8 छक्कों की मदद से 74 रनों की तेज पारी खेली, तो ट्रैविस हेड ने 38 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 27, हेनरिक क्लासेन ने 39 और अनिकेत वर्मा ने 18 रन जोड़े।

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो पार्ट टाइमर शशांक सिंह ने 3 ओवर में 20 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह को 2 और जेवियर बार्टलेट को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पंजाब किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 220 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में पंजाब को ओपनर प्रियांश आर्या (57 रन, 20 गेंद) और प्रभसिमरन सिंह (51 रन, 25 गेंद) से पहले विकेट के लिए 99 रनों की तेज शुरुआत मिली, जिससे मैच का टैंपो सेट हुआ।

इसके बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर भी 33 गेंदों में 69* रन बनाकर नाबाद रहे और मैच जिताकर ही लौटे। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में शिवांग कुमार को 3 और हर्ष दुबे को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

CSK vs DC, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs DC: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 18वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली...

IPL 2026: लगातार 3 हार के बाद मिली चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया 

CSK vs DC (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 18वां मैच आज 11 अप्रैल, शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम...

बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 4000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में...

IPL 2026: MI vs RCB मैच से पहले देखें वानखेड़े की पिच रिपोर्ट और जाने संभावित प्लेइंग XI के बारे में

IPL 2026, MI vs RCB: Pitch report and probable playing XI (image via X) मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2026 के 20वें मैच में रविवार, 12 अप्रैल को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में...