
Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 82 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद गुजरात 12 मैचों में 16 अंक लिए पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइंटस ने 169 रनों का लक्ष्य सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन इस टारगेट का पीछा करते हुए पैट कमिंस एंड कंपनी महज 86 रनों पर सिमट गई।
आईपीएल 2026, जीटी बनाम एसआरएच मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 168 रन बनाए।
शुभमन गिल के 5 और जोस बटलर के 7 रनों के निजी स्कोर पर जल्दी आउट होने के बाद, जीटी के लिए इनफाॅर्म साई सुदर्शन ने 61 रनों की पारी खेली, तो वाॅशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की उपयोगी पारी खेली, व निशांत सिंधु ने 22 रनों का योगदान दिया।
तो वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो प्रफुल हिंगे व साकिब हुसैन को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 4 ओवर में महज 20 रन खर्च करते हुए 1 विकेट हासिल किया।
इसके बाद, जब सनराइजर्स गुजरात टाइंटस से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह गुजरात की शानदार गेंदबाजी के सामने 14.5 ओवरों में 86 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में टाइटंस की गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स के बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आए।
कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर की विदेशी जोड़ी ने 3-3 विकेट हासिल किए, तो प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज व राशिद खान के हाथ 1-1 विकेट लगा। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस 19 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे।
CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां
7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ZIM vs IND: वो 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जिन्हें टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम

