
Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X)
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से पहले एक बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल 2026 में बतौर मेंटर काम नहीं कर पाएंगे। इसके पीछे उन्होंने समय को बड़ी वजह बताया।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक संदेश में पीटरसन ने लिखा- “मैं इस काम के लिए जितना समय देना चाहता हूं, उतना समय नहीं दे सकता। इस सीजन के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। हालांकि, कमेंट्री बॉक्स में आपसे फिर मुलाकात होगी! आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है और मैं आप सभी से जल्द मिलने के लिए उत्सुक हूं।”
देखें केविन पीटरसन की ये पोस्ट
🚨 समाचार 🚨
मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता।
मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम की आवश्यकता है।
सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं! ❤️
हालांकि मैं आपको कॉम बॉक्स में वापस देखूंगा! आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है…
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 14, 2026
गौरतलब है कि केविन पीटरसन पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स से हेमांग बदानी की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ से बतौर मेंटर जुड़े थे। हालांकि, डीसी अच्छी शुरुआत के बाद मिले मोमेंटम को जारी नहीं रख पाई और पाॅइंट्सटेबल में 5वें स्थान पर रहने के चलते, वह पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।
साथ ही बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की मेंटरिंग करने से पहले पीटरसन ने दिल्ली कैपटिल्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 36 मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 35.75 की औसत और 134.75 के स्ट्राइक रेट से कुल 1001 रन बनाए। आईपीएल में पीटरसन ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, दिल्ली कैपिटल्स (तब डेल्ही डेयरडेविल्स) और राइजिंग सुपर जायंट्स की ओर से क्रिकेट खेला।
खैर, इस बार 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। तो वहीं, एक बार की फाइनलिस्ट डीसी अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी।
ENG vs IND, 1st T20I: अय्यर और अभिषेक की फिफ्टी के बाद बारिश ले डूबी सीरीज का पहला मैच
2 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG vs IND: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया ये ‘महारिकाॅर्ड’, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए हैं ऐसा
ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

