Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी को दी नसीहत, कहा- दूसरा IPL साल हो सकता है चुनौतीपूर्ण

IPL 2026: शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी को दी नसीहत, कहा- दूसरा IPL साल हो सकता है चुनौतीपूर्ण

Shikhar Dhawan and Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)

वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते हुए सितारों में से एक हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने सबसे कम उम्र में शतक लगाने का इतिहास बनाया था। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने महज 14 साल की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर सनसनी फैला दी थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड रुपए में खरीदा था। इस प्रकार वह इस लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए, साथ ही उन्होंने अपना 14 वां जन्मदिन भी आईपीएल के दौरान ही मनाया।

शिखर धवन ने की तारीफ

इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की सराहना की और हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, “वह कितने साल का है, 13-14?  इस उम्र में IPL खेलना बहुत बड़ी बात है। जिस तरह वह दिग्गज गेंदबाजों का सामना कर रहा था और बड़े-बड़े शॉट्स लगा रहा था, वह वाकई काबिलेतारीफ है।”

“उसका आत्मविश्वास देखकर मजा आ गया। IPL का धन्यवाद कि, आज हमारे बच्चे पांच साल की उम्र से ही सपना देखने लगते हैं कि, वे किसी बड़ी टीम में खेलेंगे। वैभव ने उस सपने को साकार किया। यह उसके और उसके परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है। 14 साल का बच्चा इतनी बड़ी लीग में खेलकर डोमिनेट कर रहा है, यह सोच से परे है।”

हालांकि, पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने वैभव को चेतावनी दी कि, वैभव ने बहुत कम उम्र में ही शोहरत और पैसा पा लिया है, उन्हें अब बढ़ती हुई उम्मीदों को संभालने की असली चुनौती का सामना करना होगा।

दूसरा साल होगा चुनौतीपूर्ण

धवन ने आगे कहा, “मेरे हिसाब से दूसरा साल उसके लिए थोड़ा मुश्किल होने वाला है। गेंदबाज अब उसकी ताकतों को समझ गए हैं और उसके खिलाफ बेहतर प्लान बनाएंगे। उसे उन चुनौतियों का सामना करना होगा और उससे सीखकर आगे बढ़ना होगा।”

धवन ने साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को जरूरी बताते हुए कहा, “आगे चलकर यह बहुत जरूरी होगा कि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखता है। क्योंकि अब उम्मीदें बढ़ेंगी, खुद से भी और दूसरों से भी। उसे यह सब कैसे मैनेज करना है, यह देखना दिलचस्प होगा।”

हालांकि, धवन ने इस बात पर विश्वास जताया कि, वैभव सूर्यवंशी सही हाथों में हैं, राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के मार्गदर्शन में वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट को बेहतर तरीके से समझेंगे और जीवन में अच्छा प्रदर्शन करें।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘यश धुल सभी पैमानों पर खरे उतर रहे हैं’ – आकाश चोपड़ा ने इस युवा खिलाड़ी का समर्थन किया

Yash Dhull (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान यश धुल के आईपीएल 2026 नीलामी में किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा चुने...

IND vs SA 2025: ‘सूर्यकुमार को एक स्थिर पोजीशन की जरूरत है’ – बांगर ने उनके संघर्षों पर दी सफाई

Surya Kumar Yadav (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20आई श्रंखला का तीसरा मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जायेगा। यह सीरीज फिलहाल...

14 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning news headlines (Image Credit- Twitter/X) 1. ‘2027 में भारत और इंग्लैंड का दौरा कर पाऊँ’ मिचेल स्टार्क ने अब जाकर बताई T20I से रिटायरमेंट की असली वजह ऑस्ट्रेलियाई तेज़...

‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान

Gulbadin Naib (Image Credit- Twitter/X) अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने पुरुषों के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर ज़बरदस्त विश्वास व्यक्त किया...