Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Retention: रिटेन किए गए प्लेयर्स की पूरी लिस्ट देखें यहां एक साथ

IPL Captains 2024 (Photo Source”X)

IPL 2025 Retention List: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले गुरुवार को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। कई फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले कड़े फैसले करते हुए टीम के साथ लंबे समय से जुड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जबकि कुछ टीमों ने अपने पसंदीदा प्लेयर्स को रिटेन किया है।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन किया है। बुमराह को 18 करोड़ में मुंबई ने टीम में बनाए रखा है, जोकि अन्य खिलाड़ियों की तुलना में सबसे ज्यादा राशि है। वहीं कोलकाता ने रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है।

लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी को रिटेन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टीम में रखा है। कोहली, रजत और यश दयाल आरसीबी के साथ बने हुए हैं।

वहीं प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ी प्रभसिमरन और शशांक को रिटेन किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को छोड़ दिया है। टीम ने कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी को अगले सीजन के लिए साथ रखा है वहीं कप्तान केएल राहुल से नाता तोड़ लिया है।

कोलकाता के बाद राजस्थान ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी रिटेन किए हैं। उन्होंने संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल और संदीप शर्मा को टीम में रखा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड हैं। गुजरात टाइटंस ने राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को रिटेन किया है।

IPL 2025 के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस (5)

हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), जसप्रीत बुमराह (18 करोड़) और तिलक वर्मा ( 8 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स (6)

रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड), आंद्रे रसल (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़) और रमनदीप सिंह (4 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स (5)

ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रविंद्र जडेजा (18 करोड़), एमएस धोनी (4 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3)

विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़)

पंजाब किंग्स (2)

शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स (4)

कुलदीप यादव (13.25 करोड़), अक्षर पटेल (16.50 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़)

लखनऊ सुपर जायंट्स (5)

निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बडोनी(4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स (6)

संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), शिमरन हेटमायर (11 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद (5)

पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नीतीश कुमार (6 करोड़), हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), ट्रेविस हेड (14 करोड़)

गुजरात टाइटंस (5)

राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल(16.5 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़)

बचे हुए पर्स और RTM (Purse and RTMs; Team-wise):

टीम
पर्स बाकी
RTM कार्ड बाकी
KKR
 51 करोड़
0
RCB
 83 करोड़
3
CSK
 55 करोड़
1
PBKS
 110.50 करोड़
4
LSG
 69 करोड़
1
GT
 69 करोड़
1
MI
 45 करोड़
1
RR
 41 करोड़
0
DC
 73 करोड़
2
SRH
 45 करोड़
1

আরো ताजा खबर

15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त...

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...