Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Retention: कब और कहां देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग, आईपीएल रिटेंशन से जुड़े डिटेल्स देखें

IPL 2025 Retention कब और कहां देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग आईपीएल रिटेंशन से जुड़े डिटेल्स देखें

IPL Auction (Image Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन नवंबर के अंत में होने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी इसकी तारीख की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, फ्रेंचाइजियों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट गुरुवार (31 अक्टूबर) को सौंपनी है। फ्रेंचाइजियों का पास इस बार 120 करोड़ रुपये का पर्स है। मेगा ऑक्शन में वे कितनी रकम के साथ उतरेंगी सबकुछ रिटेंशन पर निर्भर करता है।

कोई फ्रैंचाइजी को रिटेंशन चरण के दौरान या मेगा ऑक्शन में राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का उपयोग करके अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति है। फ्रैंचाइजी के पास 2024 के स्क्वॉड से छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की सुविधा है।

यह भी पढ़े:- IPL 2025 Mega Auction: किन-किन प्लेयर्स को रिटेन करने वाली है CSK, फैंस को दे दिया ये हिंट

नए आईपीएल नियमों के अनुसार प्लेयर्स का रिटेंशन स्लैब

कैप्ड प्लेयर 1: 18 करोड़ रुपये

कैप्ड प्लेयर 2: 14 करोड़ रुपये

कैप्ड प्लेयर 3: 11 करोड़ रुपये

कैप्ड प्लेयर 4: 18 करोड़ रुपये

कैप्ड प्लेयर 5: 14 करोड़ रुपये

अनकैप्ड खिलाड़ी: 4 करोड़ रुपये

क्या फ्रेंचाइजी स्लैब से कम या ज्यादा रकम में किसी खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है ?

अगर कोई टीम दूसरे कैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए 18 करोड़ रुपये देने का फैसला करती है, तो उसके नीलामी पर्स से 18 करोड़ रुपये की राशि कटेगी। अगर टीम दूसरे कैप्ड खिलाड़ी को 10 करोड़ रुपये देने का फैसला करती है, जो उसके रिटेंशन मूल्य से कम है, तो भी उसके पर्स से कटी हुई राशि उसके निर्धारित ब्रैकेट के अनुसार 14 करोड़ रुपये होगी।

कितने विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले एक और नियम में बदलाव हुआ है। कोई फ्रैंचाइजी अगर चाहे तो 6 में 6 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। पहले भारतीय खिलाड़ियों की अपेक्षा में कम विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होती थी।

क्या 75 करोड़ रुपये की राशि को पांच रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बीच फ्रैंचाइजी के इच्छानुसार बांटा जा सकता है?

हां, फ्रैंचाइजी ऐसा कर सकती है। अगर वे पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर रही हैं तो 75 करोड़ रुपये को अपनी इच्छानुसार बांट सकती हैं। अगर फ्रैंचाइजी पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 75 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करती है तो पर्स से ज्यादा राशि काट ली जाएगी।

अगर कोई टीम सिर्फ एक कैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करती है तो उसे अपने पर्स से कम से कम 18 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। दो कैप्ड खिलाड़ियों के लिए उन्हें कम से कम 32 करोड़ रुपये (18+14) या वास्तव में भुगतान की गई ज्यादा राशि का नुकसान होगा; तीन कैप्ड खिलाड़ियों के लिए यह कम से कम 43 करोड़ रुपये (18+14+11) है और चार कैप्ड खिलाड़ियों के लिए यह कम से कम 61 करोड़ रुपये (18+14+11+18) है।

हालांकि, अगर कोई टीम पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उनके पर्स से काटे जाने वाले 75 करोड़ रुपये (18+14+11+18+14) को खिलाड़ियों के बीच किसी भी अनुपात में बांटा जा सकता है। ऐसे में किसी खिलाड़ी को 23 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है, वे अपने पांचवें खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये से कम का राशि पर रिटेन कर सकती हैं, ताकि 75 करोड़ रुपये की कटौती हो।

क्या खिलाड़ी रिटेन किए जाने से इन्कार कर सकते हैं?

हां, अगर कोई खिलाड़ी किसी फ्रैंचाइजी के साथ नहीं रहना चाहता है, तो वह रिटेंशन ऑफर को नहीं स्वीकार करता है तो वह मेगा ऑक्शन में आ सकता है। साथ ही, 31 अक्टूबर की रिटेंशन डेडलाइन और 2025 सीजन की शुरुआत के बीच किसी भी खिलाड़ी के ट्रेड की अनुमति नहीं है।

RTM कार्ड का कैसे होगा इस्तेमाल?

अगर किसी खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में किसी और फ्रैंचाइजी ने खरीद लिया है, तो आईपीएल 2024 में जिस फ्रैंचाइजी का वह हिस्सा था, वह राइट मैच कार्ड का इस्तेमाल करके खिलाड़ी को वापस खरीद सकती है। लेकिन 2018 में मेगा नीलामी में RTM नियम का इस्तेमाल किए जाने की तुलना में इस बार एक ट्विस्ट है। 2025 की मेगा ऑक्शन में, अगर कोई टीम RTM विकल्प का इस्तेमाल करके किसी खिलाड़ी को वापस खरीदना चाहती है, तो सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली फ्रैंचाइजी को अपनी बोली को इच्छानुसार बढ़ाने का एक और मौका दिया जाएगा। इस स्थिति में खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए पिछली टीम बढ़ाई हुई रकम देनी होगी।

IPL 2025 का रिटेंशन कब है?

IPL 2025 का रिटेंशन 31 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा।

IPL 2025 के रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे

IPL 2025 के रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

IPL 2025 के रिटेंशन का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?

IPL 2025 के रिटेंशन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...