Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: MI ने इन तीन स्टार खिलाड़ियों को किया रिलीज लेकिन मेगा ऑक्शन में लग सकती है इनपर बड़ी बोली

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के ऐसे कई खिलाड़ी थे जिनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। हालांकि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यह पांच खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, और हार्दिक पांड्या है।

इन पांच खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस ने अपने सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आगामी नीलामी में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लिया था लेकिन आगामी संस्करण में उन्हें दूसरी टीमों की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है लेकिन आगामी नीलामी में उन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

1- आकाश मधवाल

Aakash Madhwal (Photo Source: Twitter)

आकाश मधवाल का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा रहा है। तमाम फैंस का मानना था कि अनकैप्ड कप खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस इस युवा खिलाड़ी को जरूर रिटेन करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इस युवा खिलाड़ी ने 8 मैच में 14 विकेट झटके थे जबकि 2024 संस्करण में आकाश मधवाल ने पांच मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। सभी फ्रेंचाइजियों की आगामी नीलामी में आकाश मधवाल के ऊपर जरूर होगी।

2- टिम डेविड

Tim David (Photo Source: Twitter)

टी20 फॉर्मेट में एक फिनिशर की भूमिका हमेशा ही महत्वपूर्ण होती है। यही वजह है कि आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों ने अपने महत्वपूर्ण फिनिशर को रिटेन किया है। हालांकि मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।

बता दें कि, टिम डेविड के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने 38 आईपीएल मैच में 170 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 659 रन बनाए हैं। टिम डेविड बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टिम डेविड की काबिलियत सभी फ्रेंचाइजियों को काफी अच्छी तरह से पता है और उन पर भी आगामी नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है।

3- ईशान किशन

Ishan Kishan. (Image Source: MI X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। ईशान किशन टॉप ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और साथ ही उन्हें विकेटकीपिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

सबसे खास बात यह है कि किशन इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। उन्होंने अभी तक 105 आईपीएल मैच में 135 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस राइट टू मैच कार्ड के जरिए किशन को वापस अपनी टीम में शामिल कर सकते है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पिछले 7 सीजन में इस धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...